Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में गोमती नदी पर पीपा पुल का लोकार्पण:बदलापुर पड़ाव से तूतिपुर तक बना, शहरी क्षेत्र को जाम से मिलेगी राहत

    4 hours ago

    2

    0

    जौनपुर में शहरी क्षेत्र को जाम से राहत दिलाने के लिए गोमती नदी पर एक नए पीपा पुल का लोकार्पण किया गया है। बदलापुर पड़ाव से तूतिपुर तक बने इस पुल को रविवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने जनता को समर्पित किया। इस पीपा पुल के निर्माण पर 66.75 लाख रुपये की लागत आई है। इसका निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किया गया है। यह पुल शहर के दो हिस्सों को जोड़कर आवागमन को सुगम बनाएगा। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि जौनपुर के शहरी क्षेत्र से गोमती नदी गुजरती है। इससे शहर की आधी आबादी नदी के एक ओर और आधी दूसरी ओर रहती है। आवागमन के लिए केवल तीन पक्के पुल होने के कारण शहर में लगातार जाम की समस्या बनी रहती है। इस नए पीपा पुल के बनने से बदलापुर पड़ाव, कटघरा, ताड़तला मखदूम शा अढ़न, अबीरगढ़ टोला, तूतिपुर, पानदरीबा और पुरानी बाजार जैसे कई मोहल्लों के लोगों को जाम से निजात मिलेगी। मंत्री ने यह भी बताया कि सिपाह अचला देवी घाट से मियापुर तक एक और पीपा पुल पहले से ही जनता की सेवा में समर्पित है। मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शास्त्री पुल के समानांतर बन रहे एक पक्के पुल के निर्माण में हो रही देरी का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी से शिकायत की थी। इसके बाद गडकरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की। अब शास्त्री पुल के समानांतर पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है। लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा, नगर अध्यक्ष कमलेश निषाद, जिला महामंत्री अजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंघानिया, सभासद नंदलाल यादव, विष्णु सेठ, सिपिन सिंह, मुन्ना सिंह, ब्रह्मेश शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव, दीपू मिश्रा और जय विजय सोनकर सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में वद्ध ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा:दामाद ने संपत्ति के लालच में की थी वारदात, दो महीने बाद पुलिस ने पकड़ा
    Next Article
    युवा चित्रकार ने गायिका आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि:दीवार पर बनाया चार फीट का चित्र, लिखा अलविदा आशा जी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment