Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में गैस पाइपलाइन वेल्डिंग के दौरान हादसा:मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत, एक शव बरामद, दूसरे की तलाश

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर में पाइपलाइन की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी धंसने से 15 से 25 फुट नीचे काम कर रहे दो मजदूर दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना तब हुई जब मजदूर 20 से 25 फीट गहराई में गैस वेल्डिंग का काम कर रहे थे। अचानक मिट्टी धंस गई और दोनों मजदूर मलबे में फंस गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस प्रशासन और बचाव दल (रेस्क्यू टीम) मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने एक मजदूर के शव को बाहर निकाल लिया है, जबकि दूसरे मजदूर की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद है और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहा है। बताया जा रहा है कि ये मजदूर बिहार के रहने वाले थे। गैस पाइपलाइन बिछाने का काम कर रहे थे। मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के इतनी गहराई में वेल्डिंग का काम कर रहे थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसा केराकत तहसील क्षेत्र के देवकली बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर के पास हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत:रोड क्रॉस करते समय हादसा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
    Next Article
    ललितपुर में युवक ने मंदिर में शेषनाग की मूर्ति खंडित:लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment