Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत:रोड क्रॉस करते समय हादसा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। बिल्हौर मार्ग स्थित मदार नगर गांव में रोड क्रॉस करते समय तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना बुधवार रात करीब 10 बजे हुई। मदार नगर गांव निवासी सुखलाल (55 वर्ष), पुत्र धनीराम, पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बिल्हौर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक सुखलाल खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बेटियों सुदामा और रानी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटों में वीरेंद्र विवाहित हैं और सुरेंद्र अविवाहित हैं। घटना के बाद से पत्नी शिवरानी सहित पूरे परिवार में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बॉयफ्रेंड संग मिलकर गैंगस्टर पति का मर्डर, कानपुर में 3 बच्चों की मां ने शराब पिलाकर गला घोंटा
    Next Article
    जौनपुर में गैस पाइपलाइन वेल्डिंग के दौरान हादसा:मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत, एक शव बरामद, दूसरे की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment