Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में होली का पर्व हर्षोल्लास से मना:सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच लोगों ने खेला रंग

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में होली का पर्व आज हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जिले की हर गली, मोहल्ले और गांवों में अबीर-गुलाल उड़ रहे हैं, जहां लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच यह पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहा है। इस अवसर पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। युवा डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए, वहीं कई स्थानों पर पारंपरिक ढोल-मंजीरों के साथ होली के गीत गूंजते रहे। होली के मद्देनजर जौनपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसका उद्देश्य त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है। प्रशासन ने लोगों से प्रेम और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की है। पुलिस प्रशासन द्वारा जिले के अति संवेदनशील इलाकों की ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है। इन क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। मिठाइयों की दुकानों पर भी विशेष रौनक देखने को मिल रही है। लोग गुजिया, ठंडाई और अन्य पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद ले रहे हैं। पूरे जिले में उल्लास का माहौल है, जहां रंग, खुशियां और भाईचारे की मिठास घुली हुई है। लोग आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत:मैनपुरी के बेवर में हुआ हादसा, चचेरा भाई घायल; बुआ के घर जा रहे थे दोनों
    Next Article
    बुलंदशहर में 15 साल से फरार शातिर युवक गिरफ्तार:लूटपाट के केस में वांटेड था, अवैध असलहा और कारतूस बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment