Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में HPV वैक्सीनेशन का लक्ष्य 100% पूरा:CMO ने दी जानकारी, सर्वाइकल कैंसर से बचाव में अहम भूमिका

    3 hours ago

    2

    0

    जौनपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) गंगा राम गौतम ने बताया कि जिले में 14 से 15 साल की लड़कियों को HPV वैक्सीन लगाने का 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में अहम भूमिका निभाती है। यह वैक्सीन खासकर किशोरियों को HPV संक्रमण से बचाने के लिए लगाई जाती है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को इसके बारे में लगातार जागरूक कर रहा है। CMO गौतम ने अभिभावकों से अपील की कि वे HPV वैक्सीनेशन की जरूरत को समझें और अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराएं। HPV का पूरा नाम ह्यूमन पैपिलोमा वायरस है, जिसका संक्रमण सर्वाइकल कैंसर की एक बड़ी वजह है। समय पर टीका लगवाने से भविष्य में इस बीमारी का खतरा कम हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग इसी वजह से पात्र बच्चियों को टीका लगवाने के लिए जागरूक कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुरु की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए CM योगी:जनता दर्शन में 150 लोगों की समस्याएं सुनीं, गाय को गुड़ और रोटी खिलाई
    Next Article
    पाकिस्तान के नंबर से भाजपा विधायक को धमकी:परिवार को बम से उड़ाने की कही बात, मथुरा पुलिस से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment