Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान के नंबर से भाजपा विधायक को धमकी:परिवार को बम से उड़ाने की कही बात, मथुरा पुलिस से की शिकायत

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा में मांट विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता राजेश चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पाकिस्तान के नंबर से आई व्हाट्स एप कॉल पर कॉलर ने उनको परिवार सहित बॉम्ब से उड़ाने की धमकी दी है। देर रात आई धमकी भरी कॉल के बाद विधायक ने पुलिस से शिकायत कर मामले में कार्यवाही करने के लिए पत्र दिया है। TV चैनलों पर न बोलें मुसलमानों के खिलाफ विधायक राजेश चौधरी के मुताबिक, उनके मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से कॉल आई। पहली कॉल रात करीब 10 बजकर 38 मिनट पर आई। आरोप है कि कॉल करने वाले ने उन्हें टीवी चैनलों पर इस्लाम और मुसलमानों से जुड़े मुद्दों पर बोलना बंद करने की धमकी दी और इसे आखिरी चेतावनी बताया। 3 मिनट 4 सेकंड की बात विधायक का कहना है कि इसके बाद रात करीब 2 बजकर 16 मिनट पर मिस्ड कॉल आई। इसके एक मिनट बाद 2 बजकर 17 मिनट पर दोबारा कॉल आई। आरोप है कि इस दौरान कॉल करने वाले ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें और उनके परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी। 3 मिनट 4 सेकंड की कॉल में कॉलर ने उनसे पूछा इंडिया में कहा रहते हो। जिस पर विधायक ने कहा कि वह लखनऊ में रहते हैं। इसके बाद कॉल करने वाले ने कहा आप जो मुसलमानों के बारे में गलत बात कर रहे हो वह मत करो,हिंदू मुसलमान सब भाई हैं। कॉलर ने कहा यह सब करना बंद कर दो। सनातन से जुड़े मुद्दों पर उठाते रहेंगे आवाज विधायक राजेश चौधरी ने दावा किया कि कॉल करने वाले ने उनके आने-जाने और गतिविधियों की जानकारी होने की बात भी कही और पाकिस्तान से फोन करने का दावा किया। धमकी के बाद विधायक ने मथुरा के एसएसपी को पूरे मामले की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दी है। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि वह किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं और सनातन से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में HPV वैक्सीनेशन का लक्ष्य 100% पूरा:CMO ने दी जानकारी, सर्वाइकल कैंसर से बचाव में अहम भूमिका
    Next Article
    टिन्नू और रिटायर्ड बैंककर्मी सुभाष की अर्जी पर सुनवाई आज:अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपियों की जमानत का प्रकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment