Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में जीआरपी ने 3 तस्कर पकड़े:72 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, कीमत 50 हजार

    4 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। शाहगंज रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 72 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी सुनील कुमार गौड़ के निर्देशन में की गई। जीआरपी टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर खड़ी ट्रेन संख्या 04652 अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस के कोच बी-01 में चेकिंग के दौरान इन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से छह सफेद बोरियों में कुल 72 बोतल हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब मिली। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना जीआरपी जौनपुर में मुकदमा अपराध संख्या 06/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी तथा अवैध तस्करी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुना विकास प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड आज:11 हजार करोड़ के बजट पर लगेगी मुहर, बढ़ सकते है प्रॉपर्टी के रेट
    Next Article
    जालौन में नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा:भक्तों ने विधि-विधान से की आराधना, सुख-समृद्धि की कामना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment