Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में महिला जनसुनवाई, 7 शिकायतें मिलीं:राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द ने की अध्यक्षता, मनचलों से परेशान युवती ने बताई पीड़ा

    9 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द ने शुक्रवार को निरीक्षण भवन में महिला उत्पीड़न से संबंधित जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दिया गया। जनसुनवाई के दौरान मड़ियाहूं क्षेत्र के एक गांव की युवती ने महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के कुछ युवक उसे परेशान करते हैं। शिकायत करने पर वे छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देते हैं। इस पर आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारी को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनसुनवाई में जिलाधिकारी, जौनपुर की ओर से नामित उप जिलाधिकारी न्यायिक, मड़ियाहूं, शिल्पी अयरन भी उपस्थित थीं। समीक्षा बैठक में उपमुख्य चिकित्साधिकारी अरुण कुमार यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय, सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव, जिला समन्वयक, बालिका शिक्षा शोभा तिवारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी नगर अभिषेक द्विवेदी और बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय सहित अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सिलेंडर की किल्लत तो महंगी हुई चाय:दुकानदारों ने कम किए नाश्ते के आइटम्स, कुछ ने बढ़ा दिया रेट
    Next Article
    पीएम किसान की 22वीं किस्त आज शाम से अकाउंट में:3 लाख 15 हजार किसानों के खातों में आएगी रकम, 63 करोड़ रुपए मिलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment