Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में संगीत संध्या उमंग:पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गायिका पल्लवी मुखर्जी गाया होश वालों को खबर क्या

    3 hours ago

    1

    0

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शनिवार शाम 'संगीत संध्या उमंग' का आयोजन किया गया। अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में हुए इस कार्यक्रम में गायिका पल्लवी मुखर्जी और विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी आत्मप्रकाश धर द्विवेदी ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पल्लवी मुखर्जी ने एक से बढ़कर एक गीत और ग़ज़लें प्रस्तुत कीं। उनकी प्रस्तुतियों में 'होश वालों को खबर क्या', 'आज जाने की जिद न करो', 'लग जा गले', 'अजी रूठ कर', 'मोह मोह के धागे' और 'कबिरा' जैसे लोकप्रिय गीत शामिल थे। इस संगीतमय संध्या में संगतकारों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऑर्गन पर राहुल, ढोलक पर सुनील, तबला पर डॉ. अवधेश, ऑक्टोपैड पर आशुतोष और गिटार पर सविक मुखर्जी ने सधी हुई संगत दी। कार्यक्रम के अंत में कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह और पूर्व कुलपति प्रोफेसर पी.सी. पतंजलि ने कलाकारों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक संध्या का संचालन संयोजक डॉ. अन्नू त्यागी ने किया। इस अवसर पर शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस सुरमयी संध्या का भरपूर आनंद लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, VIDEO:एक-दूसरे पर किया लाठी-डंडों से हमला, महिलाओं में किसी बात को लेकर शुरू हुआ था झगड़ा
    Next Article
    थाना प्रभारी के सामने दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:कछवा में सरकारी जमीन विवाद में चार लोग हिरासत में लिए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment