Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर पुलिस ने मुठभेड़ में जहरखुरान पकड़ा:तमंचा, कारतूस, 9000 रुपये बरामद; यात्रियों को नशा देकर लूटते थे

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर की शाहगंज पुलिस ने सोमवार देर रात एक जहरखुरान अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और 9000 रुपये नकद बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आजमगढ़ निवासी पंकज निषाद के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके आधार पर चिरैया मोड़ रेलवे लाइन के पास घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में पंकज निषाद को पकड़ लिया गया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर उसके तीन साथी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने घायल अभियुक्त पंकज निषाद के कब्जे से 0.315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस और 9000 रुपये नकद बरामद किए। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वे ट्रेन और रोडवेज बसों से उतरने वाले यात्रियों को वाहन सुविधा का झांसा देकर अपनी चार पहिया गाड़ी में बैठाते थे। इसके बाद उन्हें नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर देते और उनका सामान लूट लेते थे। पंकज निषाद ने स्वीकार किया कि बरामद 9000 रुपये 18 मार्च 2026 को शाहगंज रोडवेज से एक वृद्ध महिला को अपनी गाड़ी में बैठाकर नशा देने और उसके गहने व रुपये लूटने के बाद बचे हुए हैं। उसने यह भी बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ आज फिर से अपराध करने आए थे। गिरफ्तार घायल अभियुक्त को इलाज के लिए सीएचसी शाहगंज भेजा गया है। इस संबंध में थाना शाहगंज में मु0अ0सं0-107/2026 धारा 109(1), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आवारा सांड के हमले में किसान गंभीर घायल:सीतापुर में चारा डालने गए किसान पर हमला,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में मौसम ने ली करवट, छाए बादल:तेज हवाओं संग बारिश के आसार, किसानों की चिंता बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment