Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनरेटर मांगने पर युवक को गोली मारी:गाजीपुर में विवाद, घायल अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

    1 hour ago

    2

    0

    गाजीपुर जिले की जमानिया थाना पुलिस ने शनिवार को जनरेटर मांगने को लेकर हुए विवाद में गोली चलाने वाले आरोपी बीर बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना ग्राम देवढ़ी में हुई थी, जिसमें एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी बीर बहादुर सिंह ने इमामुद्दीन के घर पहुंचकर महिलाओं से जबरन जनरेटर मांगने की कोशिश की। जब इसका विरोध किया गया, तो आरोपी ने गाली-गलौज और धमकी दी। इसके बाद उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आए इमामुद्दीन के पुत्र दिलनवाज के दाहिने हाथ में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बीर बहादुर सिंह अपनी पल्सर मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस मुकदमा संख्या 109/26 के तहत उसकी तलाश कर रही थी और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई होकर चलेगी फिरोजपुर–पटना समर स्पेशल ट्रेन:गर्मी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मिलेगी बड़ी राहत
    Next Article
    शादी के एक साल बाद युवती की मौत:मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया, ससुराल वाले बोले- किचन में फांसी लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment