Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च:डॉ. अंबेडकर की शोभायात्रा को लेकर अलर्ट, हर चौराहे पर रहेगी निगरानी

    2 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर 19 अप्रैल को निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार शाम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिए कि शोभायात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे मार्ग पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी और जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि शोभायात्रा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। इस पैदल मार्च में एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ सिटी प्रवीण तिवारी और थाना प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस टीम ने शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग, मुख्य चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर सहयोग की अपील की। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने जानकारी दी कि शोभायात्रा के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिस पिकेट, बैरिकेडिंग और अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी रखी जाएगी, ताकि अव्यवस्था फैलाने वाले तत्वों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ शोभायात्रा में शामिल होने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। इस फ्लैग मार्च से लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है। प्रशासन ने बताया कि शोभायात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पूरे शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल-रामपुर सीमा पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:रिश्तेदारी से घर लौट रहा था, प्लाईवुड से भरा ई-रिक्शा पलटा
    Next Article
    बच्ची की हत्या मामले में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च:गाजियाबाद में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment