Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनसेवा में 25 साल पूरे होने पर PM Narendra Modi के सम्मान में छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

    2 hours ago

    1

    0

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर जनसेवा के 25 साल पूरे करने की बधाई देते हुए रविवार को एक प्रस्ताव पारित किया। साय ने रायपुर में मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता के बाद सिविल लाइंस इलाके में अपने आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका और कद काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह राष्ट्र प्रथम , जनसेवा, सुशासन, गरीबों के कल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के सिद्धांतों से प्रेरित एक असाधारण यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।’’ साय ने सहकारी संघवाद के जरिये छत्तीसगढ़ को सहयोग देने, अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराने और आवास, नल से पानी, साफ-सफाई, राशन, स्वास्थ्य सेवा और खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन जैसी जरूरी सुविधाएं आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद करने के लिए केंद्र का आभार भी जताया।उन्होंने कहा, ‘‘मोदी के नेतृत्व में भारत का बढ़ता कूटनीतिक प्रभाव जी20 की अध्यक्षता, ब्रिक्स में प्रभावी भूमिका, जी20 में अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्यता दिलाने की पहल और ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करने की कोशिशों में साफ तौर पर दिखाई दिया। यह बात भी उनके वैश्विक कद को रेखांकित करती है कि 36 देशों ने मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है।’’ साय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष सरीखी पहल से छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को भी लाभ हुआ है। उन्होंने मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने कोविड-19 महामारी से लेकर वैश्विक ऊर्जा संकट तक, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का आत्मविश्वास के साथ सामना किया है।साय ने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के मोदी के दृष्टिकोण में योगदान देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047’ नाम से एक रोडमैप तैयार किया है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी के कार्यकाल का जिक्र करते हुए साय ने कहा कि उस दौरान राज्य में प्रौद्योगिकी, जनभागीदारी और परिणामोन्मुख प्रशासन से जुड़ी कई सुशासन संबंधी पहल शुरू की गई थीं, जिन्हें बाद में देशभर में अपनाया गया। उन्होंने कहा, “वर्ष 2000 में स्थापित छत्तीसगढ़ राज्य ने भी अपने विकास के शुरुआती वर्षों में गुजरात मॉडल के सफल अनुभवों से सीख ली और तेजी से प्रगति की।गरीबों का कल्याण मोदी की नीतियों के केंद्र में रहा है, जिसका प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वैश्विक चुनौतियों के समाधान में युवाओं की बड़ी भूमिका: PM Narendra Modi
    Next Article
    Bokaro के ESL Steel संयंत्र में गैस रिसाव से 2 कर्मचारियों की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment