Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जानवर से टकराई बाइक, 2 साल के बच्चे की मौत:इटावा में दंपती गंभीर घायल, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर

    5 hours ago

    1

    0

    इटावा में बाइक सवार दंपती की बाइक जानवर से टकराकर पलट गई। हादसे में दो साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। पति-पत्नी गंभीर घायल हो गए। जिन्हें भरथना सीएचसी से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक चटोरपुरा थाना बकेवर क्षेत्र के रहने वाले अभिनव अपनी पत्नी और दो वर्षीय बेटी नित्या के साथ बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे भरथना कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव के पास पहुंचे, तभी अंधेरे में अचानक सामने आए आवारा जानवर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि नित्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पहुंचाई मदद, घायलों को किया गया रेफर हादसे के तुरंत बाद आसपास के राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को भरथना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया। वहीं परिवार ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में गहरा दुख और संवेदना का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में जौली रोड के गड्ढों की मरम्मत शुरू:दैनिक भास्कर की कवरेज के बाद PWD ने शुरू किया काम
    Next Article
    बिधनू में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत:आक्रोशित ग्रामीणों ने कानपुर-सागर हाईवे किया जाम, कार्रवाई के आश्वासन पर माने परिजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment