Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्ञानपुर में सपा ने मनाया कांशीराम का 92वां जयंती दिवस:जिलाध्यक्ष बोले- वे दलितों-वंचितों के मसीहा थे, PDA दिवस’ के रूप में किया आयोजन

    12 hours ago

    1

    0

    ज्ञानपुर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती ‘पीडीए दिवस’ के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को याद करते हुए सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि कांशीराम सामाजिक परिवर्तन के महानायक और दलितों, शोषितों व वंचितों के मसीहा थे। उन्होंने भारत में जाति व्यवस्था के सबसे निचले स्तर पर आने वाले बहुजनों के उत्थान और उनकी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। गोष्ठी को विधायक जाहिद वेग, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, पूर्व विधायक मधुबाला पासी, अंजनी सरोज, राजेंद्र दुबे और सरिता बिंद ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम के विचार आज भी सामाजिक समानता और न्याय की राह दिखाते हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने किया। इस दौरान संतोष यादव, केशनारायण यादव, सलाउद्दीन अंसारी, डॉ. पवन विश्वकर्मा, महेश पाल, दिलीप पासी, गुलाब पाल, मनोज यादव, कमला महतो, पंचलाल सरोज, राजेश राय, लालजीत दुबे, महेंद्र गोड, सूबेदार विश्वकर्मा, प्रमोद यादव, श्यामधर यादव, अच्छेलाल सरोज, रवि यादव, शिवदीप यादव, अंकिता राजपूत, सौरभ यादव, गामा प्रसाद यादव, संदीप यादव और जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र ‘पप्पू’ सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हल्की बारिश से सड़कें खराब, गुणवत्ता पर सवाल:बुलंदशहर में लोगों ने घटिया निर्माण सामग्री का आरोप लगाया
    Next Article
    सिद्धार्थनगर डीएम ने गैस सर्विस का निरीक्षण किया:आपूर्ति व्यवस्था, सुरक्षा मानकों की जांच, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment