Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन:कॉकरोच पार्टी ने CEC का इस्तीफा मांगा, 2 अक्टूबर से आंदोलन का ऐलान

    7 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन कर रही है। उत्तराखंड के देहरादून में कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पटना में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इधर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शुक्रवार को कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन करेंगे। फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- आंदोलन को हर शहर में ले जाएंगे। CJP ने गुरुवार को ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे की डेडलाइन दी थी। SIR को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में SIR के फैसलों, दिशानिर्देशों और सॉफ्टवेयर बदलावों को असंवैधानिक घोषित करने और करीब 13 करोड़ वोटर्स के नाम हटाने की SIT जांच की मांग है। देशभर में प्रदर्शन की तस्वीरें… दिल्ली: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला। बिहार: पटना में कांग्रेस कार्यकर्ता EC ऑफिस का घेराव करने निकले। उत्तराखंड: देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़े। हरियाणा: चंडीगढ़ में सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा भी प्रदर्शन में पहुंचीं। बंगाल: कोलकाता में महिला कार्यकर्ता हाथ में पोस्टर-बैनर लेकर मार्च कर रहीं। असम: गुवाहाटी में अखिल गोगोई प्रदर्शन में शामिल हुए। बॉम्बे हाईकोर्ट में SIR के खिलाफ 2 याचिकाएं उधर, महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दायर की गई हैं। इनमें SIR की संवैधानिक वैधता, प्रक्रिया और लागू करने के तरीके पर सवाल उठाए गए हैं। याचिकाकर्ताओं का दावा है कि 2 चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने SIR से जुड़े 14 आदेश जारी किए। इन आदेशों को रद्द करने और दर्ज आपत्तियों को सार्वजनिक करने की मांग की गई है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक पोस्टर लेकर पहुंचे। इन पर लिखा था कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। यूपी में मुख्य चुनाव आयुक्त के 2 कार्यक्रम स्थगित चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में दो कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। इनमें CEC ज्ञानेश कुमार शामिल होने वाले थे। पहला कार्यक्रम मेरठ में 25 सितंबर को और दूसरा वाराणसी में 28 सितंबर को था। EC ने कहा कि दोनों कार्यक्रम 21 सितंबर को ही स्थगित किए गए थे और इसका मौजूदा विवाद से कोई संबंध नहीं है। CEC को हटाने से जुड़ा पूरा मामला समझें… दरअसल, द इंडियन एक्सप्रेस की 23 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, दो चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में SIR को लेकर कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की। इनमें 4 आपत्तियां एक ही दिन की थीं। हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा था कि ऐसी आपत्तियां सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं और SIR समेत सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं। राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार देशद्रोही प्रियंका गांधी- 13 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। राहुल गांधी कई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इससे जुड़े सबूत पेश कर चुके हैं। इस मुद्दे को सिर्फ राजनीतिक दावा बताकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। राहुल गांधी- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश ने वोट चोरी की है। वे देशद्रोही हैं। मैंने उनकी नियुक्ति का विरोध किया था, लेकिन सरकार ने मेरी बात नहीं मानी। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… कॉकरोच पार्टी बोली- मुख्य चुनाव आयुक्त 48 घंटे में इस्तीफा दें, वरना देशभर में आंदोलन करेंगे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है। पार्टी ने कहा कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा और इसके बाद दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत के साथ संबंध बेहतरीन, राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच व्यावहारिक रुख अपना रहा Nepal: शिशिर खनाल
    Next Article
    सिक्किम में लैंडस्लाइड, 20 से ज्यादा घर बहे:चक्रवात से ओडिशा में भारी बारिश, 10 हजार लोग शिफ्ट; MP-बिहार और यूपी में अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment