Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Japan की सेना पहली बार करेगी भारत की फायरिंग रेंज में अभ्यास, रक्षा सहयोग मजबूत

    7 hours ago

    1

    0

    भारत और जापान ने बृहस्पतिवार को उन्नत मिसाइल प्रौद्योगिकियों और समुद्री सुरक्षा समेत कई अहम क्षेत्रों में रक्षा सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई। दोनों देशों ने नौसैनिक जहाजों के निर्माण और डिजाइन के क्षेत्र में संयुक्त विकास की संभावनाएं तलाशने तथा जापान की आत्मरक्षा सेनाओं के लिए पहली बार भारत के फायरिंग रेंज में वास्तविक गोलाबारी का अभ्यास करने का मार्ग भी प्रशस्त किया। रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, ये फैसले तोक्यो में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके जापानी समकक्ष शिंजिरो कोइजुमी के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में लिए गए।दोनों पक्षों ने सतह से जहाज पर मार करने वाली मिसाइलों के अभ्यास सहित विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों के लिए जापानी सेनाओं द्वारा भारतीय फायरिंग रेंज के जल्द इस्तेमाल को लेकर समन्वय तेज करने पर भी सहमति जताई। दोनों मंत्रियों ने फायरिंग रेंज के इस्तेमाल को लेकर आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए जाने का स्वागत किया और इसके जल्द क्रियान्वयन के लिए अपने-अपने देशों के रक्षा अधिकारियों के बीच समन्वय तेज करने पर सहमति जताई। रक्षा उपकरणों और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को लेकर दोनों मंत्रियों ने यूनिफाइड कॉम्प्लेक्स रेडियो एंटीना (यूनीकॉर्न) परियोजना से संबंधित व्यवस्थाओं को जल्द अंतिम रूप दिए जाने और भारत द्वारा फरवरी 2027 तक मंजूरी दिए जाने की उम्मीद जताई।यूनीकॉर्न परियोजना भारतीय नौसेना के युद्धपोतों के लिए एकीकृत एंटीना मास्ट के संयुक्त विकास से संबंधित है। दोनों मंत्रियों ने उन्नत मिसाइल और रक्षा प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और जापान की खरीद, प्रौद्योगिकी एवं लॉजिस्टिक्स एजेंसी (एटीएलए) के बीच रक्षा अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई। दोनों पक्षों ने इस साल अगस्त में हस्ताक्षरित व्यवस्था ज्ञापन के तहत समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग की प्रगति की भी समीक्षा की।उन्होंने जापान की समुद्री आत्मरक्षा सेना और भारतीय नौसेना के बीच सूचना साझा करने की व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सहयोग और गहरा करने पर सहमति जताई। मंत्रियों ने कहा कि संयुक्त सचिव या महानिदेशक स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता वाला एक कार्यसमूह बारूदी सुरंगों का पता लगाने और उनसे निपटने की क्षमताओं को बढ़ाने तथा नौसैनिक जहाजों के निर्माण और डिजाइन के क्षेत्र में संयुक्त विकास की संभावनाओं से जुड़ी चर्चाओं को आगे बढ़ाएगा। मंत्रियों ने इस महीने जापान में आयोजित भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की भागीदारी वाले बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘मालाबार 2026’ और भारत-जापान समुद्री अभ्यास ‘जैमेक्स26’ सहित संयुक्त सैन्य अभ्यासों के जरिए रक्षा सहयोग को और मजबूत किए जाने का स्वागत किया।बैठक के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सिंह ने बातचीत को ‘सार्थक’ बताया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने बढ़ते रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की तथा स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र को आगे बढ़ाने के तरीकों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ICJ ने रोहिंग्या नरसंहार के लिए म्यांमा को ठहराया जिम्मेदार, Bangladesh ने फैसले का किया स्वागत
    Next Article
    UN सुधार और परमाणु हथियारों पर बातचीत के लिए Donald Trump, शी चिनफिंग और पुतिन सहमत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment