Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जर्मन दूल्हे ने बाराबंकी की प्रोफेसर के साथ की शादी:इंजीनियर की बेटी ने फ्रांस से की पीएचडी, 16 लोगों के साथ बारात लेकर पहुंचा इंडिया

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी जिले में एक 'विदेशी शादी' इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश गईं जनपद की रुलन वर्मा ने एक जर्मन युवक से विवाह किया है। यह विवाह उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भारतीय संस्कृति और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। इस अनोखे विवाह को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जहां विदेशी मेहमानों ने भी भारतीय परंपराओं का अनुभव किया। रेलवे में असिस्टेंट इंजीनियर राज कुमार वर्मा की बेटी रुलन वर्मा ने फ्रांस से पीएचडी की है। वर्तमान में ऑस्ट्रिया के वियना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर व वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात जर्मनी के एक युवक से हुई, जिसके बाद दोनों ने विवाह का निर्णय लिया। दूल्हा अपने परिवार के 16 सदस्यों के साथ विशेष रूप से भारत पहुंचा। बाराबंकी के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित समारोह में हल्दी, मेहंदी और जयमाला जैसी सभी रस्में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुईं। विदेशी दूल्हा भारतीय शेरवानी में नजर आया और उसने भारतीय गानों पर नृत्य कर अपनी खुशी व्यक्त की। दुल्हन के चाचा और कुर्मी नेता आरसी पटेल ने इस विवाह को बाराबंकी के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि जर्मनी से आए मेहमानों को भारतीय पहनावा, विशेषकर साड़ियां और यहां का खान-पान बहुत पसंद आया। हिंदी न जानने के बावजूद, विदेशी मेहमानों ने 'आई लव माई इंडिया' कहकर भारत के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया। हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न इस शादी के बाद दुल्हन अपने पति के साथ जर्मनी के लिए विदा हो गई है। यह विवाह दो परिवारों के साथ-साथ दो देशों की संस्कृतियों के मिलन का प्रतीक बन गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में खनिज न्यास निधि की बैठक:खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास, स्वास्थ्य-शिक्षा पर अहम फैसले
    Next Article
    फतेहपुर में दो लापता बेटियों का सुराग नहीं:गुलाबी गैंग की महिलाओं ने थाने का घेराव किया, पीड़ित परिवार भी साथ पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment