Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिस ट्रेन में मोहन भागवत मेरठ पहुंचे, उस पर पथराव:खिड़की का कांच टूटा, स्टेशन पर सिक्योरिटी के बीच उतरे, 2 दिन माधव कुंज में रहेंगे

    21 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत जिस ट्रेन से मेरठ पहुंचे, उस पर हरदोई में पथराव किया गया। एक बोगी की खिड़की का कांच टूट गया। रात में 9 बजे मोहन भागवत स्टेशन पर सिक्योरिटी के बीच उतरे। वह शताब्दीनगर के माधवकुंज में ठहरे हैं। 2 दिन के अपने प्रवास में वह 28 जिलों के प्रबुद्धजनों से बातचीत करेंगे। ट्रेन पर पथराव किसने किया। इसकी जांच हरदोई GRP करवा रही है। GRP दो कारण मान रही है। पहला- बच्चे ट्रैक के पास क्रिकेट खेल रहे थे, बाल लगने से ऐसा हुआ। दूसरा- शरारती बच्चे ने ट्रेन पर पत्थर फेंके होंगे। बता दें कि मोहन भागवत यहां 20 और 21 फरवरी को दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। इस दौरान वह मेरठ और ब्रज प्रांत के प्रबुद्धजनों से संवाद करने वाले हैं। साथ ही खिलाड़ियों से उनके सामाजिक अनुभवों को लेकर बातचीत भी कर सकते हैं। पढ़िए पूरा मामला मोहन भागवत 3 दिन माधव कुंज में रहेंगे ----------------- ये खबर भी पढ़िए- मोहन भागवत बोले- RSS भाजपा का रिमोट कंट्रोल नहीं है: अमेरिकी टैरिफ पर लखनऊ में कहा- वे ताकत के दम पर झुकाना चाहते हैं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि संघ भाजपा का रिमोट कंट्रोल नहीं है। संघ के स्वयंसेवक भाजपा में जाते हैं। वहां आगे भी बढ़े हैं। लेकिन यह कहना गलत है कि संघ भाजपा को चलाता है। हालांकि, भाजपा का विरोध करने वाले लोग ही संघ का विरोध करते हैं। मोहन भागवत ने अमेरिकी टैरिफ पर कहा- यह उनका पुराना तरीका है। वे हथियार और आर्थिक ताकत के दम पर झुकाना चाहते हैं। लेकिन भारत इतना मजबूत है कि उनके आगे झुका नहीं है। हमारी जनता तैयार है। इसलिए इसका भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प बोले- मैंने भारत-PAK को 200% टैरिफ की चेतावनी दी:तब लड़ाई रोकने के लिए माने, संघर्ष में 11 फाइटर जेट्स गिरे थे
    Next Article
    नेग लेने गए किन्नर का शव पॉलीथीन में लिपटा मिला:युवक भी कमरे में फंदे पर लटक रहा था, बलिया में 5 लोगों पर FIR; तीन गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment