Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेसीपी ने बिठूर चोरीकांड के घटनास्थल का निरीक्षण किया:पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया, जल्द खुलासे का दावा

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के बनी गांव में किसान राजेश शंकर तिवारी के घर हुई लाखों की चोरी की वारदात के बाद रविवार देर रात पुलिस जेसीपी डीसीपी एसीपी स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मामले की गहन जांच की। जेसीपी बोले जल्द होगा खुलासा घटना की गंभीरता को देखते हुए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था विपिन टाडा , डीसीपी वेस्ट एस एम. कासिम अबिदी व एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ देर रात बनी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे घर का निरीक्षण करते हुए चोरी के दौरान चोरों के आने-जाने के रास्तों को देखा और परिजनों से विस्तार से पूछताछ की। पीड़ित राजेश शंकर तिवारी ने अधिकारियों को बताया कि बदमाश घर के ऊपर लगे जाल को काटकर अंदर दाखिल हुए थे। इसके बाद शातिरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और लॉकर टूटा देख सभी के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई थी। फॉरेंसिक टीम ने जांच की मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड से भी जांच कराई। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे चोरों की पहचान की जा सके। अधिकारियों ने मातहतों को जल्द से जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं। डीसीपी वेस्ट बोले- डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि मामले की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर टीमों को लगाया गया है। वहीं एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने गांव में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोहिया अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से केबल में आग लगी:फर्रुखाबाद में बिजली आपूर्ति ठप, कर्मचारियों ने आग पर पाया काबू
    Next Article
    भाजपा नेता गोलीकांड: 28 दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा:परिजनों ने सरकार से लगाई न्याय की गुहार, 4 आरोपी नामजद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment