Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में सड़क किनारे कूड़ा डाले जाने से लोग नाराज:छात्र नेता बोले सफाई नहीं हुई तो अधिकारियों के आवास पर डालेंगे कूड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में जेल चुंगी से किला रोड की ओर जाने वाली सड़क पर इन दिनों जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से इलाके में गंदगी और बदबू फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही पास ही में स्कूल होने से छात्रों में बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां आए दिन कूड़े में आग लग जाती है। इससे उठने वाला जहरीला धुआं आसपास के क्षेत्र में फैल जाता है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो रही हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया। जानकारी के अनुसार शहर से कूड़ा उठाने वाली नगर निगम की गाड़ियां रोजाना इसी स्थान पर रुकती हैं और बड़े डंपर में कूड़ा ट्रांसफर करती हैं। लेकिन जिस जगह कूड़ा ट्रांसफर किया जाता है, वहीं लगातार कूड़ा जमा होने से सड़क किनारा मिनी डंपिंग ग्राउंड में तब्दील हो गया है। मामले की जानकारी मिलने पर छात्र नेता विनीत चपराना मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मौके पर हंगामा किया और जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई। विनीत चपराना ने कहा कि नगर निगम शहर को स्वच्छ रखने के बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन हकीकत में सड़कों को ही कूड़ाघर बना दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही इस कूड़े को छात्र यहांसे उठाकर संबंधित अधिकारियों के आवास पर ले जाकर ही प्रदर्शन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस:राजघाट उत्खनन के पुरावशेष होंगे आकर्षण, बनारस पर आधारित गैलरी को किया जाएगा शुरू
    Next Article
    संभल में भाकियू (अराजनैतिक असली) का प्रदर्शन:भूमि अधिग्रहण और MSP समेत 6 मांगों का ज्ञापन सौंपा, किसानों ने बाजार दर पर मुआवजे की मांग उठाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment