Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत इंडिया-A में शामिल:न्यूजीलैंड A के खिलाफ तीसरे मैच में खेल सकते हैं; 7 नवंबर से लिंकन में मुकाबला

    13 hours ago

    1

    0

    भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंडिया-A में शामिल किया गया है। दोनों न्यूजीलैंड A के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए शामिल किया गया है। चार दिन का यह मुकाबला 7 से 10 नवंबर तक न्यूजीलैंड के लिंकन में खेला जाएगा। हालांकि, पंत का खेलना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मेडिकल टीम से फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर निर्भर करेगा। COE में ट्रेनिंग कर रहे पंत-बुमराह दोनों खिलाड़ी इस समय बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में ट्रेनिंग कर रहे हैं। पंत शुक्रवार को वहां पहुंचे थे, जबकि बुमराह सोमवार को पहुंचे। तीसरे टेस्ट में खेलने का मकसद उन्हें न्यूजीलैंड की सीनियर टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मैच की परिस्थितियों में खुद को परखने का मौका देना है। बुमराह को मैच से पहले फिटनेस प्रक्रिया पूरी करनी होगी बुमराह का CoE में अभ्यास करना नियमित वापसी प्रक्रिया का हिस्सा है। किसी खिलाड़ी को चोट या आराम के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने से पहले तय फिटनेस और वापसी की शर्तें पूरी करनी होती हैं। बुमराह 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होने की उम्मीद है। वह अक्टूबर की शुरुआत में जापान में हुए एशियन गेम्स में आखिरी बार खेले थे, जहां भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू व्हाइट-बॉल सीरीज और न्यूजीलैंड दौरे के टी-20 व वनडे मुकाबलों में आराम दिया। साइड स्ट्रेन से उबर रहे हैं पंत पंत अक्टूबर के पहले सप्ताह में ईरानी कप के दौरान चोटिल हुए थे। उस मैच में वह रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी कर रहे थे और उनकी टीम ने जम्मू-कश्मीर को हराकर खिताब जीता था। साइड स्ट्रेन यानी शरीर के किनारे की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पंत दिल्ली की ओर से रणजी ट्रॉफी का शुरुआती मैच और न्यूजीलैंड A के खिलाफ पहले दो अनौपचारिक टेस्ट नहीं खेल पाए। पंत ने अब हल्की ट्रेनिंग और बल्लेबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है, लेकिन विकेटकीपिंग का अभ्यास अभी शुरू नहीं किया है। यही कारण है कि उनकी उपलब्धता पर मेडिकल टीम की मंजूरी जरूरी है। बल्लेबाजी के लिए तैयार होना और विकेटकीपिंग के दौरान लगातार झुकना, उठना तथा तेजी से मूव करना दो अलग तरह की शारीरिक चुनौतियां हैं। इसलिए केवल नेट्स में बल्लेबाजी करने के आधार पर उन्हें पूरी तरह फिट नहीं माना जा सकता। पंत की जगह खेले थे कुमार कुशाग्र पंत की अनुपस्थिति में झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड A के खिलाफ शुरुआती दो चार दिवसीय मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया था। कुशाग्र को हाल ही में टी-20 सीरीज में ईशान किशन के बैकअप के तौर पर भी चुना गया। ईशान को दाईं जांघ के पास मांसपेशी में खिंचाव हुआ था। पहला टेस्ट 19 नवंबर को भारत की सीनियर टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट खेलेगी। पहला मुकाबला 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन और दूसरा 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में होना है। ------------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… केएल राहुल दोनों पारियों में 4 रन बना सके:यशस्वी भी फेल, दूसरी पारी में इंडिया-ए 106/2; न्यूजीलैंड 98 रन आगे इंडिया ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट के दूसरे दिन दूसरी पारी में वापसी की। पहली पारी में 113 रन पर सिमटने के बाद टीम ने 10 रन पर दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। स्टंप्स तक स्कोर 106/2 है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    रणजी ट्रॉफी में आयुष बडोनी का शतक:झारखंड के खिलाफ दिल्ली का स्कोर-309/5; सारांश ने 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर समेटा
    Next Article
    जालंधर में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज आज:पहला मैच मलेशिया और चीन के बीच; CM मान नए स्टेडियम का करेंगे उद्घाटन

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment