Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रणजी ट्रॉफी में आयुष बडोनी का शतक:झारखंड के खिलाफ दिल्ली का स्कोर-309/5; सारांश ने 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर समेटा

    12 hours ago

    1

    0

    रणजी ट्रॉफी में सोमवार को दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। वे झारखंड के खिलाफ 106 रन पर नाबाद हैं। मध्य प्रदेश के सारांश जैन ने 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर ऑलआउट कर दिया। बडोनी ने मुश्किल वक्त में पारी संभाली रांची में झारखंड के खिलाफ दिल्ली ने एक समय दिल्ली ने 181 रन तक पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान आयुष बडोनी ने गेंदों को समझकर खेला, खराब गेंदों पर रन बनाए और जरूरत पड़ने पर आक्रामक शॉट भी लगाए। 122 गेंदों पर नाबाद 106 रन की उनकी पारी में 11 चौके और दो छक्के शामिल रहे। दूसरे छोर पर सुमित माथुर ने 50 रन बनाकर उनका साथ दिया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 128 रन जोड़े और दिल्ली को दिन का खेल खत्म होने तक 309/5 तक पहुंचा दिया। बडोनी के प्रदर्शन की अहमियत इसलिए भी है कि इससे पहले गुजरात के खिलाफ उन्होंने 217 रन बनाए थे। मुंबई के दो बल्लेबाजों ने मिलकर बदला मैच मुंबई में हरियाणा के खिलाफ अंगकृष रघुवंशी और मुशीर खान ने दूसरे विकेट के लिए 208 रन की साझेदारी की। रघुवंशी ने 114 और मुशीर ने 109 रन बनाए। दोनों के शतकों से टीम ने दिन का अंत तीन विकेट पर 290 रन के साथ किया। वडोदरा में बड़ौदा के प्रियांशु मोलिया ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ नाबाद 113 रन बना दिए। उनकी पारी में 11 चौके और एक छक्का था। टीम का स्कोर 6 विकेट पर 259 रन है। प्रभसिमरन सिंह के 81 रन पंजाब भी हैदराबाद के खिलाफ मजबूत स्थिति में हैं। प्रभसिमरन सिंह ने 81 रन बनाए, जबकि सलिल अरोड़ा और रमनदीप सिंह ने अर्धशतक लगाकर टीम को संभाला। पंजाब दिन समाप्त होने तक छह विकेट पर 289 रन बना चुका था। दूसरी ओर, नडियाद में मेघालय के बल्लेबाजों ने और भी बड़ा स्कोर खड़ा किया। अजाय दुहान ने 167 और किशन लिंगदोह ने 144 रन बनाए। दोनों नाबाद रहे और दूसरे विकेट के लिए 308 रन की साझेदारी की। मेघालय का स्कोर दो विकेट पर 385 रन रहा। सारांश जैन की बेहतरीन गेंदबाजी इंदौर में मध्य प्रदेश के ऑफ-स्पिनर सारांश जैन दिन के सबसे प्रभावशाली गेंदबाजों में रहे। उन्होंने 40 रन देकर सात विकेट लिए और बिहार की टीम को सिर्फ 99 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। बिहार की ओर से मंगल महरौर ने 42 रन बनाए। मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों ने मैच पर पकड़ और मजबूत कर दी। सक्षम पुरोहित ने नाबाद 113 रन बनाए, जबकि यश दुबे ने 84 रन का योगदान दिया। दिन के अंत में मध्य प्रदेश का स्कोर तीन विकेट पर 261 रन था। ------------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… केएल राहुल दोनों पारियों में 4 रन बना सके:यशस्वी भी फेल, दूसरी पारी में इंडिया-ए 106/2; न्यूजीलैंड 98 रन आगे इंडिया ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट के दूसरे दिन दूसरी पारी में वापसी की। पहली पारी में 113 रन पर सिमटने के बाद टीम ने 10 रन पर दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। स्टंप्स तक स्कोर 106/2 है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन के बारे में सबकुछ:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 27 स्लॉट खाली; यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा ₹3.75 करोड़
    Next Article
    जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत इंडिया-A में शामिल:न्यूजीलैंड A के खिलाफ तीसरे मैच में खेल सकते हैं; 7 नवंबर से लिंकन में मुकाबला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment