Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जैश ए मोहम्मद संगठन से जुड़े 6 लोग अरेस्ट:आतंकी संगठनों की वीडियो देखते और व्हाट्सएप पर लिखते- मजहब के प्रति अत्याचार बर्दाश्त नहीं

    14 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के मुस्लिम बाहुल्य गांव नाहल में पुलिस टीम ने छापा मारा है। वहां से 4 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। मसूरी थााना की पुलिस सभी पकड़े गए लोगों से पूछताछ की। नाहल गाजियाबाद का मुस्लिम बाहुल्य गांव है। जिसमें पूर्व में भी NIA और एटीएस दबिश देती रही है। पकड़े गए पांच लोगों में एक लॉ का छात्र है, जबकि एक वकील है। यह सभी जैश ए मोहम्मद संगठन को लाइक व फॉलो करते थे। जिनके देश विरोधी गतिविधिया मिली हैं। पुलिस ने पांचों पर केस दर्ज कर लिया है। एडिशनल डीसीपी ने मारा छापा पुलिस के मुताबिक एडिशनल डीसीपी लिपि नागाचाय ने मसूरी इंस्पेक्टर अजय चौधरी को लेकर छापा मारा। इनपुट के आधार पर छापा मार कर इन्हें पकड़ा गया है। इनके मोबाइल फोन से संदिग्ध संगठनों से बातचीत की जानकारी सामने आई है। इन सभी के मोबाइल को कब्जे में लेकर उनके ई-मेल, व्हाट्सएप और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म को खंगाला जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों में साबेज पुत्र अब्दुल कदीम, जुनैद पुत्र सलीम, फरदीन पुत्र मुनसफ, इकराम अली पुत्र इनशाद, फजरु पुत्र दफेदार, जावेद पुत्र अखलाक हैं। इनके पास से बरामद मोबाइल फोन की जांच चल रही है। इंटेलीजेंस से मिना इनपुट नाहल गांव के रहने वाले सावेज पुत्र अब्दुल कादिर गांव के लोगों कें साथ मिलकर प्रतिबन्धित संगठनों की वीडियो व लिंक देखकर व अपने साथियों को दिखाकर देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होकर काम कर रहा है। जिसकी अपराधिक प्रवृत्ति के साथ-साथ देश की एकता व अखंडता को प्रभावित करने वाली है। इन सभी को मसूरी के रास्ते से अरेस्ट किया गया। बांग्लादेश से जुड़े तार इकराम अली की मां साहिदा मूल रूप से बांग्लादेश की हैं, तथा इकराम अली के पिता ने इससे शादी की। इन साक्ष्य के आधार पर इकराम अली की मां साहिदा का नाम प्रकाश में आया। जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु की। जावेद ने पूछने पर सभी ने एक दूसरे के बयान की पुष्टि करते हुये बताया कि हमारे ग्रुप का प्रमुख मेंबर सावेज है। सावेज ने पूछने पर बताया कि मेरा नाम सावेज है तथा मैं 12 वी तक पढ़ा हुआ हूं तथा मैं किराना की दुकान पर रहता हूं। पिछले कुछ समय से में फेसबुक व इस्टाग्राम पर वीडियो देखता था जिसमे मेरे समुदाय के व्यक्तियों पर जुल्म व अत्याचार की घटनाएं दिखायी देती थी। जैश ए मोहम्मद संगठन कनेक्शन पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि जैश-ए-मौहम्मद प्रतिबन्धित संगठन व फरातुल्ला गौरी ग्रुप जो प्रतिबन्धित ग्रुप है उनको फॉलो व लाइक करते। अपने यह इसे फॉलो करते थे तथा आपस में एक दूसरे को जैश-ए-मौहम्मद प्रतिबन्धित संगठनो द्वारा जो ट्रेनिंग दी जाती थी उसकी वीडियो भी देखते थे। जावेद ने पुलिस को बताया गया कि वह आलिम 12 वी तक पढ़ा हुआ है तथा ग्राम नाहल में करीब 6 वर्षों तक नाहल की मस्जिद में मौलाना का कार्य किया। अब वर्तमान में कस्बा मसूरी में अजीजनगर कालोनी में रह रहा है। मदरसा चला रहा है तथा मैं व अन्य सभी लोग मिलकर अपने समुदाय के प्रति हो रहे अत्याचार पर बातचीत करते थे तथा प्रतिबन्धित संगठनों की वीडियो देखते थे तथा अन्य सभी लोगो को अपने मजहब के प्रति हो रहे अत्याचार के प्रति जागरूक करने का कार्य करते थे। हम सभी कि मानसिकता अन्य सभी सामाजिक व्यक्तियों से अलग हो चुकी थी। इकराम ने पूछने पर बताया कि मैं गाजियाबाद में वकील हूं, तथा मैं भी अपने साथियो के साथ मिलकर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल रहता था। यह मुस्लिम समुदाय के लोगों पर हो रहे अत्याचार व जुल्म से निबटने के लिये सावेज के साथ जुड गये और जैश-ए-मौहम्मद आदि प्रतिबन्धित संगठनों के ट्रेनिंग की वीडियो देखने लगे और उससे प्रभावित होने लगे। डीसीपी का बयान डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि पुलिस ने 6 लोगों को अरेस्ट किया है। इनकी देश विरोधी गतिविधियां पाईं गईं हैं। सभी पर केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ व्हाट्सएप चैट भी सामने आईं हैं। साइबर और पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। अरेस्ट किए गए लोगों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट DM ने किशोर न्याय बोर्ड का निरीक्षण किया:संप्रेषण गृह की व्यवस्थाएं परखीं, बच्चों से की बातचीत
    Next Article
    करोड़ों की सड़क को युवक ने हाथों से उखाड़े:बलरामपुर में 2.5 किमी सड़क निर्माण पर गुणवत्ता को लेकर आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment