Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जीत हमारी प्राथमिकता, टिकट बंटवारे पर अभी कोई चर्चा नहीं:प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल बोल- राम मंदिर जमीन मामले में SIT जांच पूरी होने पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

    10 hours ago

    2

    0

    अपना दल (एस) के राष्ट्रीय नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने गुरुवार को डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर आयोजित 'जन स्वाभिमान दिवस' कार्यक्रम में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी विधानसभा चुनाव, टिकट वितरण और राम मंदिर से जुड़े जमीन विवाद पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य लक्ष्य संगठन को लगातार मजबूत करना और चुनाव में जीत सुनिश्चित करना है। कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को बताया सबसे बड़ी ताकत आशीष पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) हर वर्ष डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती को 'जन स्वाभिमान दिवस' के रूप में मनाता है। इस बार कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी यह साबित करती है कि उनके मन में डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों और संघर्षों के प्रति गहरी आस्था है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि यही समर्पण पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। गांव-गांव पहुंचकर मजबूत किया जा रहा संगठन कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। हर 14 से 15 दिन के अंतराल पर अलग-अलग जिलों और गांवों में संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर के बाद लखनऊ में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है और अगले 15 दिनों में किसी अन्य जिले में इसी तरह का बड़ा कार्यक्रम होगा। उनका कहना था कि कार्यकर्ताओं के बीच लगातार संवाद से संगठन और अधिक मजबूत हो रहा है। टिकट वितरण पर अभी नहीं हुई कोई चर्चा आगामी विधानसभा चुनाव में टिकटों के बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर आशीष पटेल ने स्पष्ट किया कि फिलहाल इस विषय पर पार्टी में कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव अभी दूर हैं और संगठन को मजबूत करना फिलहाल प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, "अपना दल हमेशा जीतने पर विश्वास रखता है, नंबर गिनाने पर नहीं।" उनके मुताबिक पार्टी चुनावी रणनीति समय आने पर तय करेगी। राम मंदिर में चंदा चोरी में जांच पूरी होने का इंतजार राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी पर पूछे गए सवाल के जवाब में आशीष पटेल ने कहा कि पूरे मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है। उन्होंने बताया कि जांच की समय-सीमा 15 दिन और बढ़ाई गई है। सरकार जांच प्रक्रिया पर पूरी तरह नजर रखे हुए है और रिपोर्ट आने के बाद जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शने के पक्ष में नहीं है। संगठन विस्तार पर रहेगा पार्टी का फोकस आशीष पटेल ने कहा कि आने वाले दिनों में भी पार्टी का जोर संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर रहेगा। प्रदेशभर में लगातार कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया जाएगा, ताकि आगामी चुनावों से पहले पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम करती रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी आज करेंगे उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का शुभारंभ:800 से अधिक आम की प्रजातियां होंगी प्रदर्शित, आम उत्पादकों को मिलेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार का मंच
    Next Article
    अमौसी से खाड़ी देशों की उड़ानें जल्द होंगी बहाल:पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने के बाद एयरलाइंस ने शुरू की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment