Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम योगी आज करेंगे उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का शुभारंभ:800 से अधिक आम की प्रजातियां होंगी प्रदर्शित, आम उत्पादकों को मिलेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार का मंच

    11 hours ago

    2

    0

    राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार से तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन 3 से 5 जुलाई तक चलेगा, जिसमें प्रदेश की बागवानी, आम उत्पादन और निर्यात क्षमता को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। 800 से अधिक आम की प्रजातियां बनेंगी आकर्षण का केंद्र इस बार महोत्सव में 07 श्रेणियों और 56 वर्गों में 800 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा। दशहरी, लंगड़ा, चौसा, आम्रपाली, रटौल, लखनऊ सफेदा सहित प्रदेश की प्रसिद्ध और दुर्लभ किस्में दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके साथ ही आम से बने प्रसंस्कृत उत्पाद, मूल्य संवर्धन तकनीक और निर्यात से जुड़े उत्पाद भी प्रदर्शित किए जाएंगे। 4 जुलाई को होगी क्रेता-विक्रेता सम्मेलन उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि 4 जुलाई को 'जन भवन' में आम क्रेता-विक्रेता (बायर-सेलर) सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में देश-विदेश के खरीदार, निर्यातक और आम उत्पादक एक मंच पर आएंगे, जिससे किसानों और बागवानों को नए बाजार और बेहतर व्यावसायिक अवसर मिल सकेंगे। बागवानों, विशेषज्ञों और उद्यमियों का होगा संगम महोत्सव में उत्तर प्रदेश के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से प्रगतिशील बागवान, कृषि वैज्ञानिक, उद्यान विशेषज्ञ, निर्यातक और उद्यमी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान आधुनिक उत्पादन तकनीक, तुड़ाई के बाद प्रबंधन, प्रसंस्करण, ब्रांडिंग, विपणन और निर्यात से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ किसानों को जानकारी देंगे। प्रतियोगिताएं और उत्कृष्ट बागवानों का सम्मान महोत्सव के दौरान आम की विभिन्न प्रजातियों, आम आधारित संरक्षित उत्पादों, आम के व्यंजनों, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्श और सर्वाधिक प्रदर्शन करने वाले बागवान सहित सात श्रेणियों और 56 वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों और बागवानों को सम्मानित भी किया जाएगा। आम निर्यात में उत्तर प्रदेश ने बनाया नया रिकॉर्ड उद्यान मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा आम उत्पादक राज्य है। प्रदेश में लगभग 3.27 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में करीब 62 लाख टन आम का उत्पादन होता है। राज्य से आम और आम पल्प के निर्यात में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। वर्ष 2025-26 में उत्तर प्रदेश से 3,563 मीट्रिक टन आम का लगभग 12.67 करोड़ रुपये मूल्य का रिकॉर्ड निर्यात किया गया, जो प्रदेश के बागवानी क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। बागवानों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि आम महोत्सव का उद्देश्य केवल आम की विविधता का प्रदर्शन करना नहीं है, बल्कि प्रदेश के बागवानों और उत्पादकों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ना भी है। महोत्सव के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों, बेहतर विपणन व्यवस्था और निर्यात के अवसरों की जानकारी मिलेगी, जिससे उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुड़िया पूर्णिमा मेला की शुरू हुई तैयारी:DM ने मीटिंग कर व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश, गोवर्धन में 23 जुलाई से उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    Next Article
    जीत हमारी प्राथमिकता, टिकट बंटवारे पर अभी कोई चर्चा नहीं:प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल बोल- राम मंदिर जमीन मामले में SIT जांच पूरी होने पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment