Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जट मुझेड़ा गांव का बस स्टैंड बना शराबियों का अड्डा:देर रात तक सजती है शराबियों की महफिल, सुबह मिलती है गंदगी

    2 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड स्थित जट मुझेडा गांव का बस स्टैंड इन दिनों शराबियों का अड्डा बनता जा रहा है। आरोप है कि यहां रोजाना शाम ढलते ही शराबियों की महफिल सजती है, जो देर रात तक जारी रहती है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि हर सुबह बस स्टैंड के आसपास खाली शराब के पव्वों, टेट्रा पैक और बोतलों का ढेर लगा मिलता है। बदबू और गंदगी के कारण क्षेत्रवासियों का जीना दूभर हो गया है। दुकानदारों को रोज सुबह दुकान खोलने से पहले सफाई करनी पड़ती है, जिससे उनमें भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस जगह पर शराब पीने के दौरान आए दिन महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार सुबह एक बार फिर भारी संख्या में खाली टेट्रा पैक और बोतलें मिलने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि यह स्थान पीडब्ल्यूडी की सरकारी जमीन है, जिस पर अराजक तत्वों ने कब्ज़ा किया हुआ है, लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर रोक नहीं लगी तो यहां चोरी और अन्य आपराधिक घटनाएं भी बढ़ सकती हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि इस स्थान पर नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामचरितमानस केवल रचना नहीं, ‘व्यवहार और भवपार संहिता’:गोंडा में राजन जी महाराज बोले- शिव के मानस से प्रकट हुई थी रामकथा
    Next Article
    प्रयागराज में देर रात चली आंधी के बाद बादल छाए:तापमान में 10°C की रिकॉर्ड गिरावट, तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment