Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामचरितमानस केवल रचना नहीं, ‘व्यवहार और भवपार संहिता’:गोंडा में राजन जी महाराज बोले- शिव के मानस से प्रकट हुई थी रामकथा

    2 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले के कौड़िया बाजार स्थित जय सम्मय माता पैड़ीबरा में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन शुरू हुआ। कथा के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और कथा श्रवण किया। पहले दिन ही 10 हजार से अधिक भक्तों ने उपस्थित होकर श्रीराम कथा महिमा का रसपान किया। कथा व्यास पूज्य राजन जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि श्रीरामचरितमानस केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि ‘व्यवहार संहिता’ और ‘भवपार संहिता’ है। उन्होंने कहा कि यह ग्रंथ मनुष्य को जीवन जीने की सही दिशा देता है और भवसागर पार कराने में सक्षम है। ‘तुलसीदास ने नहीं की रचना’—विवादित व्याख्या राजन जी महाराज ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि सामान्य रूप से माना जाता है कि गोस्वामी तुलसीदास ने 452 वर्ष पहले श्रीरामचरितमानस की रचना की थी, लेकिन कथा का स्वरूप इससे कहीं प्राचीन है। उन्होंने कहा कि परंपरा के अनुसार यह कथा भगवान शिव के मानस में प्रकट हुई थी और उन्होंने ही इसे अपने मन में धारण किया। भगवान शिव और माता पार्वती प्रसंग का उल्लेख महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि जब भगवान शिव ने इस दिव्य कथा को अपने मानस में धारण किया, तब उचित समय आने पर इसे प्रकट किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि माता पार्वती की जिज्ञासा के बाद यह कथा आगे बढ़ी और जनमानस तक पहुंची। श्रद्धा को जीवन का ‘सुंदर समय’ बताया राजन जी महाराज ने कहा कि जब किसी व्यक्ति के मन में रामकथा के प्रति श्रद्धा जागृत हो जाती है, तो समझना चाहिए कि उसके जीवन का सबसे सुंदर समय शुरू हो गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राम से जुड़ा समय ही जीवन का वास्तविक शुभ समय है। उन्होंने यह भी कहा कि विश्व में 100 करोड़ से अधिक रामायणें लिखी गई हैं, क्योंकि भगवान राम के जीवन प्रसंगों को अलग-अलग लोगों ने अपने अनुभव और दृष्टि से वर्णित किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली एयरपोर्ट से 15 फ्लाइट डायवर्ट:खराब मौसम का असर, लखनऊ में भी लो विजिबिलिटी से एयर ट्रैफिक प्रभावित
    Next Article
    जट मुझेड़ा गांव का बस स्टैंड बना शराबियों का अड्डा:देर रात तक सजती है शराबियों की महफिल, सुबह मिलती है गंदगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment