Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जाति-समाज के नाम पर बांटने वाले विकास नहीं कर सकते:सीएम योगी बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में सपने पूरे हो रहे, यह डबल इंजन सरकार की ताकत

    19 hours ago

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने सहारनपुर में रोड शो किया। रोड शो करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने मां डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वाइल्डलाइफ कॉरिडोर देखा। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मौजूद रहे। कॉरिडोर देखने के बाद प्रधानमंत्री देहरादून के लिए रवाना होंगे। मोदी महिंद्रा ग्राउंड पहुंचेंगे, यहां वे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, सीएम योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहानपुर के मनोहरपुर में पंडाल में पहुंचे। यहां से सीएम योगी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की लाइव स्क्रीनिंग देखेंगे। लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा- सहारनपुर से दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी। यह कॉरिडोर स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सीएम योगी ने कहा- जो लोग जाति और परिवार के नाम पर समाज को बांटते हैं, माफियाओं को बढ़ावा देते हैं और दंगों को प्रोत्साहित करते हैं, उनसे विकास और रोजगार की उम्मीद नहीं की जा सकती। प्रदेश में यह बदलाव मजबूत और प्रभावी नेतृत्व के कारण संभव हुआ है। कार्यक्रम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में दूसरे दिन भी बवाल, पुलिस से झड़प, पथराव:15 कंपनियों की फोर्स, 26 पुलिस अफसर भेजे; राहुल बोले- ये श्रमिकों की आखिरी चीख
    Next Article
    महराजगंज में बारात जा रहे 3 दोस्तों की मौत:100 की स्पीड में बाइक रोडवेज बस में घुसी, उछलकर 10 फीट दूर गिरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment