Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जाति देखकर नहीं, हर वर्ग के लिए काम कराया:मुगलसराय से भाजपा विधायक रमेश जायसवाल बोले- कोर्ट और पड़ाव से गोधना तक सिक्स लेन सीसी रोड बनाई

    3 hours ago

    2

    0

    चंदौली की मुगलसराय विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने अपने चार साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कई बड़े विकास कार्यों का दावा किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में ऐतिहासिक काम हुए हैं और उन्होंने बिना भेदभाव हर वर्ग युवा, किसान, व्यापारी, महिला और अधिवक्ता के हित में काम किया। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कुछ महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अभी लंबित हैं, जिनमें पंडित दीनदयाल नगर में प्रस्तावित ओवरब्रिज प्रमुख है। दैनिक भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: आपके कार्यकाल के प्रमुख विकास कार्य क्या रहे? जवाब: मेरे कार्यकाल में कई बड़े और महत्वपूर्ण काम हुए हैं। जनपद न्यायालय का निर्माण कराया गया, पड़ाव से गोधना तक सिक्स लेन सीसी रोड बनाई गई और एआरटीओ कार्यालय की स्थापना हुई। इसके अलावा गड़ई नदी पर कई स्थानों पर पुल बनवाए गए, जिससे लोगों का आवागमन आसान हुआ। शहरी क्षेत्र में पहली बार वीडीए के माध्यम से सड़कों का निर्माण कराया गया। नगर पालिका और नगर पंचायतों को निधि देकर विकास कार्यों को गति दी गई। सवाल: कौन से बड़े काम अभी अधूरे हैं? जवाब: पंडित दीनदयाल नगर में जीटी रोड पर चकिया तिराहे तक ओवरब्रिज का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, लेकिन अभी तक उसका टेंडर जारी नहीं हुआ है। यह ओवरब्रिज बनने के बाद जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। कुछ अन्य योजनाएं भी प्रस्तावित हैं, लेकिन उनका जिक्र काम शुरू होने के बाद ही करना उचित होगा। सवाल: क्या आपने विकास कार्यों में भेदभाव किया? जवाब: मैंने कभी जाति देखकर विकास नहीं किया। हर क्षेत्र और हर समाज के लिए समान रूप से काम किया है। यादव और मुस्लिम बहुल गांवों में भी सड़क, पुल और हाईमास्ट लाइट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। सवाल: क्या आप अगली बार भी टिकट के दावेदार हैं? जवाब: भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है। जब पहली बार टिकट मिला था, तब उम्मीद नहीं थी, लेकिन मैंने अपनी मेहनत और सक्रियता से जनता के बीच काम किया। मैं आज भी पहले की तरह बाइक से चलता हूं और लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनता हूं। संगठन पर पूरा भरोसा है—अगर मेरे काम का मूल्यांकन होगा, तो मैं जरूर सफल रहूंगा। सवाल: क्या पार्टी आपको दोबारा टिकट देगी? जवाब: भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां काम करने वालों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। पार्टी मेरे काम का मूल्यांकन करेगी और मुझे उम्मीद है कि मुझे दोबारा मौका मिलेगा। मेरा परिवार लंबे समय से संघ और भाजपा से जुड़ा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो राज्यों-दो जिलों को जोड़ने वाला पुल बनवाया:थाना भवन विधायक अशरफ बोले- तीन गांवों को पंचायत का दर्जा दिलवाना है, 2027 में भी मिलेगा टिकट
    Next Article
    मेले में युवक पर चाकू से हमला:आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, चाकू भी बरामद; पहले से दर्ज है आपराधिक इतिहास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment