Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो राज्यों-दो जिलों को जोड़ने वाला पुल बनवाया:थाना भवन विधायक अशरफ बोले- तीन गांवों को पंचायत का दर्जा दिलवाना है, 2027 में भी मिलेगा टिकट

    1 hour ago

    1

    0

    शामली की थाना भवन से आरएलडी के विधायक अशरफ अली ने अपने चार साल के कार्यकाल का मूल्यांकन करते हुए गंदेवड़ा गांव के पास बने पुल को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह पुल दो जनपदों और दो राज्यों को जोड़ता है, जिससे क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है। सवाल: आपके कार्यकाल का सबसे बड़ा काम क्या रहा? जवाब: मेरे कार्यकाल में कई काम हुए, लेकिन सबसे बड़ा काम गंदेवड़ा गांव के पास पुराने अंग्रेजी जमाने के पुल की जगह नया पुल बनवाना रहा। यह पुल दो जनपदों और दो राज्यों को जोड़ता है। तीज-त्योहार और गंगा स्नान के दौरान यहां भारी भीड़ होती थी, जिससे यातायात बाधित होता था। पीडब्ल्यूडी मंत्री के सहयोग से यह पुल बनवाकर लोगों की बड़ी समस्या का समाधान किया गया। सवाल: और कौन-कौन से प्रमुख काम कराए गए? जवाब: जलालाबाद से बॉर्डर तक गागोह-सहारनपुर रोड पर ट्रैफिक की समस्या थी, जिसके चौड़ीकरण की मांग की गई थी। अब इस पर काम चल रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा, मालेंडी, भैंसानी और गढ़ी अब्दुल्ला जैसे बड़े गांवों को नगर पंचायत बनाने की मांग भी की गई है, जिस पर प्रयास जारी हैं। सवाल: कौन से काम अभी बाकी हैं? जवाब: केडी गांव के पास श्रीकृष्णा नदी के किनारे कब्रिस्तान है, जहां जनाजा ले जाने के लिए लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। इसके समाधान के लिए रास्ता बनवाने की मांग की गई है और कोशिश है कि चुनाव से पहले यह काम पूरा हो जाए। सवाल: क्या आप अगली बार टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मैं दोबारा टिकट का दावेदार हूं और मुझे पूरा भरोसा है कि जनता मुझे फिर मौका देगी। हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व का होता है और जो भी फैसला होगा, उसका पालन करूंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में भाजपा का मंडलस्तरीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न:कार्यकर्ताओं को मिला संगठन और बूथ प्रबंधन का प्रशिक्षण
    Next Article
    जाति देखकर नहीं, हर वर्ग के लिए काम कराया:मुगलसराय से भाजपा विधायक रमेश जायसवाल बोले- कोर्ट और पड़ाव से गोधना तक सिक्स लेन सीसी रोड बनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment