Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्वैलर्स से धोखाधड़ी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार:मथुरा पुलिस ने मोबाइल और 1.45 लाख रुपए बरामद किए

    5 hours ago

    1

    0

    मथुरा पुलिस ने ज्वैलर्स से धोखाधड़ी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1.45 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की वृद्धि की गई है। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को धोली प्याऊ रेलवे जंक्शन के रेलवे ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शीतला प्रसाद उर्फ गंजा पुत्र ओमकारनाथ, निवासी सुरजीत सिंह नगर, गैसपुरा पीपल चौक, थाना सानेवाल, लुधियाना, पंजाब (मूल निवासी नोगवा गोडा) के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 33 वर्ष बताई गई है। आरोपी ज्वैलर्स के साथ धोखाधड़ी के एक दर्ज मुकदमे में वांछित था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से धोखाधड़ी में प्रयुक्त एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1.45 लाख रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर सील कर दिया है और आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। थाना कोतवाली पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कमजोर वर्ग के बच्चों को मिल रही बेहतर शिक्षा:गोरखपुर के प्राइवेट स्कूलों में हो रहा फ्री एडमिशन, जल्द करें आवेदन
    Next Article
    'चाइनीज मांझा रोकने को शासनादेश काफी नहीं':लखनऊ हाईकोर्ट ने कहा- कानून बनाएं; वरना पीड़ितों को मुआवजा देना होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment