Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जवानों को दिया सहज योग का प्रशिक्षण:जीवन प्रबंधन और मानसिक संतुलन के दिए टिप्स

    1 hour ago

    1

    0

    05वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सहारनपुर के सेनानायक डॉ. महेन्द्र पाल सिंह के कुशल निर्देशन में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को मोदीपुरम स्थित आईपीएम हॉस्टल प्रांगण में बल के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सहज योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में सुपरिटेन्डेन्ट ऑफ जीएसटी श्री नरेन्द्र सिंह और श्री कुलदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ सहभागिता की। टीम के सदस्य अक्षया भट्ट, चेतन्य अरोड़ा, राहुल श्रीवास्तव, संदीप कुमार, संजीव हुड्डा, विभा त्यागी, दिप्ती बालियान, रेणू अग्रवाल और सोनल ने सहज योग, ध्यान और जीवन प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित रूप से सहज योग करने से मानसिक तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है और व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने योग के विभिन्न अभ्यासों को समझा और उन्हें अपनाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बल के कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्य क्षमता को बढ़ाने में सहायक साबित होते हैं। कार्यक्रम के अंत में टीम के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर सख्त हुए विशेष रोल प्रेक्षक:लापरवाही बरतने वाले BLO पर नजर, सपोर्ट सिस्टम सुधारें, नोटिस केंद्र का औचक निरीक्षण कर परखी हकीकत
    Next Article
    पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाले युवक को पकड़ा:लखनऊ में लड़कियों को छुड़ाने वाली के खिलाफ फतवा की धमकी दी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment