Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर सख्त हुए विशेष रोल प्रेक्षक:लापरवाही बरतने वाले BLO पर नजर, सपोर्ट सिस्टम सुधारें, नोटिस केंद्र का औचक निरीक्षण कर परखी हकीकत

    1 hour ago

    1

    0

    भारत सरकार के संयुक्त सचिव और विशेष रोल प्रेक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को बरेली मंडल में चुनावी पुनरीक्षण कार्यों की सघन समीक्षा की। कलेक्ट्रेट में मैराथन बैठक के बाद उन्होंने जमीन पर उतरकर कटरा चांद खां स्थित 'बालजती प्रथम' विद्यालय में बने नोटिस सुनवाई केंद्र का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव आयोग के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ग्राउंड जीरो पर जांच: कटरा चांद खां केंद्र का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान विशेष रोल प्रेक्षक ने फार्म-6, 7 और 8 की प्रगति का बारीकी से मिलान किया। उन्होंने 2003 की मतदाता सूची और 'लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी' (तार्किक विसंगतियों) के निस्तारण की स्थिति भी जांची। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि जिन BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) की प्रगति धीमी है, उन्हें विभाग क्या 'सपोर्ट सिस्टम' दे रहा है? उन्होंने निर्देश दिए कि निचले स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं और मार्गदर्शन दिया जाए ताकि लक्ष्य समय पर पूरा हो। जेंडर रेशियो पर शाहजहांपुर को चेतावनी मंडलीय समीक्षा में शाहजहांपुर के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी। वहां जेंडर रेशियो 8.60 से गिरकर 8.00 पर आ गया है। प्रेक्षक ने सख्त लहजे में कहा कि फाइनल पब्लिकेशन के वक्त अगर लिंगानुपात में गड़बड़ी मिली, तो यह जवाबदेही का विषय होगा। उन्होंने आदेश दिया कि नए मतदाताओं को जोड़ते समय महिलाओं की संख्या पर विशेष ध्यान दिया जाए। मंडल के चारों जिलों की चुनावी रिपोर्ट ए.एस.डी. वोटर्स की सूची होगी अपडेट बैठक में अनुपस्थित (Absent), स्थानांतरित (Shifted) और मृत (Dead) मतदाताओं यानी ASD लिस्ट को लेकर भी कड़ाई बरती गई। प्रेक्षक ने कहा कि नियमित अंतराल पर डेटा अपडेट करें ताकि फर्जी मतदान की गुंजाइश खत्म हो सके और निर्वाचन की शुचिता बनी रहे। निरीक्षण व बैठक में साथ रहे: बरेली डीएम अविनाश सिंह, बदायूं डीएम अवनीश राय, पीलीभीत डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह, शाहजहांपुर डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह सहित मंडल के सभी ईआरओ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मुझे छुआ तो जिंदगी से हाथ धो बैठोगे':कानपुर में सुहागरात पर दुल्हन बोली- मैं किसी और की हूं, मुझे बॉयफ्रेंड के पास भेज दो
    Next Article
    जवानों को दिया सहज योग का प्रशिक्षण:जीवन प्रबंधन और मानसिक संतुलन के दिए टिप्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment