Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जया किशोरी बोलीं- बच्चों को अच्छे संस्कार देना बेहद जरूरी:अभिभावक जीवन में संतुलन बनाना सिखाएं, सच्चे भक्त में अहंकार नहीं होता

    5 hours ago

    1

    0

    प्रसिद्ध कथावाचक व मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार देना बेहद जरूरी है। उन्हें जीवन में संतुलन बनाना सिखाएं। भक्ति भी करें और अपने कर्तव्यों का भी पालन करें। उन्होंने कहा कि ज्ञान होने पर अहंकार आ सकता है, लेकिन सच्चे भक्त में अहंकार नहीं होता। अगर किसी भक्त के भीतर अहंकार आ जाए, तो वह सच्चा भक्त नहीं रह जाता। भक्ति में अटूट विश्वास होना चाहिए। जया किशोरी ने कहा, जब किसी व्यक्ति को दंड मिलता है, तो उसे यह समझना चाहिए कि यह उसके कर्मों का परिणाम है। बुरे समय में घबराने के बजाय उससे निकलने का रास्ता खोजने की कोशिश करनी चाहिए। जया किशोरी ने मेरी झोपड़ी के भाग्य खुल जाएंगे, राम आएंगे…भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। जया किशोरी बुधवार शाम करीब 5 बजे जौनपुर पहुंचीं। रुहट्टा स्थित राजाराम एंड सन्स के प्रोपराइटर अमित कुमार अग्रहरी के आवास पर लगभग 15 मिनट रुकीं। इसके बाद सिद्धीकपुर स्थित राजहंस रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं। यहां वह संगीतमय ठाकुरजी (भगवान श्रीकृष्ण) की कथा का शुभारंभ किया। कथा कार्यक्रम रात 8 बजे तक चलेगा। कथा पंडाल में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र पांडे, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसु और पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह समेत नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौ साल में विकास, कानून व्यवस्था और निवेश का दावा:विधायक राम नरेश अग्निहोत्री बोले- बीमारू छवि से निकलकर यूपी बना अग्रणी राज्य
    Next Article
    अपनी सेहत बना ली, पेड़ों का भी ख्याल रखो:मंत्री राकेश सचान बोले- वृक्षारोपण के लिए दिए करोड़ों रुपये, फिर भी कहीं पौधे नहीं लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment