Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपनी सेहत बना ली, पेड़ों का भी ख्याल रखो:मंत्री राकेश सचान बोले- वृक्षारोपण के लिए दिए करोड़ों रुपये, फिर भी कहीं पौधे नहीं लगे

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने DFO ए.के. पांडे से कहा- हमने आपको करोड़ों रुपये पेड़ लगाने के लिए दिए, लेकिन पेड़ कहीं नहीं लगे। यह क्या स्थिति है?” उन्होंने आगे कहा, “पैसा सरकार दे रही है, लेकिन काम जमीन पर नहीं दिख रहा। अपनी सेहत बनाने के साथ-साथ पेड़ों की सेहत का भी ध्यान रखिए।” भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई। अब जानिए पूरा मामला डीएम कार्यालय परिसर में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश स्तर के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल और प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू प्रदेश से उत्तम प्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 9 वर्षों में करीब साढ़े 8 लाख युवाओं को रोजगार दिया गया और 1.55 लाख युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत लाभ मिला है। सरकार ने सभी सेक्टर को मजबूत किया उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, महिला सशक्तिकरण, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री कुसुम योजना जैसी योजनाओं से लोगों को बड़ा फायदा हुआ है। किसानों के लिए गेहूं, धान और श्रीअन्न की खरीद के साथ-साथ सोलर पंपों से सिंचाई व्यवस्था को मजबूत किया गया है। कार्यक्रम में जिले के विकास कार्यों का भी जिक्र किया गया, जिसमें फायर स्टेशन, मेडिकल कॉलेज, खेल स्टेडियम, आईटीआई और पुलिस अवसंरचना परियोजनाएं शामिल हैं। शिक्षा के क्षेत्र में ऑपरेशन कायाकल्प और प्रोजेक्ट अलंकार के जरिए स्कूलों में सुधार की जानकारी दी गई। मंत्री ने जिला वनाधिकारी पर नाराजगी जताई निरीक्षण के दौरान मंत्री सचान जब वन विभाग के स्टॉल पर पहुंचे तो उन्होंने जिला वनाधिकारी ए.के. पांडे से वृक्षारोपण की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी जमीन पर पेड़ दिखाई नहीं दे रहे हैं। मंत्री ने सख्त लहजे में कहा, “आप इसकी सूची दीजिए और हमें मौके पर ले चलिए। हमने आपको करोड़ों रुपये पेड़ लगाने के लिए दिए, लेकिन पेड़ कहीं नहीं लगे।” उन्होंने यह भी कहा कि “पैसा सरकार दे रही है, लेकिन काम जमीन पर नहीं दिख रहा। अपनी सेहत के साथ-साथ पेड़ों की सेहत का भी ध्यान रखें।” प्रदर्शनी के दौरान मंत्री ने DFO की चुटकी की मंत्री के इस रुख से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने निर्देश दिए कि वृक्षारोपण की सही स्थिति सामने लाई जाए और लापरवाही पर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनी के दौरान डीएफओ अजय कुमार पांडे से चुटकी लेते हुए मंत्री ने कहा कि “आपकी सेहत तो ठीक है, लेकिन पेड़ों की सेहत का भी ख्याल रखें।” इस दौरान जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। …………… ये खबर भी पढ़ें… इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश की मां का दर्द, भगवान बेटे को इतना मत तड़पाना कि देख न पाऊं हे भगवान, बेटे को अब अधिक दिनों तक दर्द मत देना। इतना मत तड़पाना कि हम उसे देख भी न पाएं। 13 साल तक हम हाथ जोड़कर प्रार्थना करते रहे। मन्नतें मांगीं, लेकिन हरीश बोल नहीं सका। उसका शरीर भले ही हमसे दूर जा रहा हो, लेकिन वह हमारे अंदर ही बसा रहेगा। पूरा परिवार इस दर्द को जीवन भर नहीं भूल पाएगा।’ ये शब्द हैं सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु पाने वाले गाजियाबाद के हरीश राणा की मां निर्मला देवी के। अस्पताल में उनसे मिलकर आई पड़ोसी महिला ने नाम न छापने की शर्त पर ये बातें दैनिक भास्कर रिपोर्टर को बताईं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जया किशोरी बोलीं- बच्चों को अच्छे संस्कार देना बेहद जरूरी:अभिभावक जीवन में संतुलन बनाना सिखाएं, सच्चे भक्त में अहंकार नहीं होता
    Next Article
    गर्भवती महिलाएं नहीं रखें पूरे 9 दिन के व्रत:पहले और आखिरी दिन में भी लें फुल डायट, चैत्र नवरात्र में गाइनेकोलॉजिस्ट की गर्भवतियों को सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment