Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जयंत चौधरी ने वीर गोकुला जाट प्रतिमा का अनावरण किया:बोले- केंद्र सरकार आलू किसानों के लिए विदेशों में निर्यात की व्यवस्था कर रही

    7 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने हाथरस जिले की सादाबाद तहसील के बिसावर गांव स्थित एसबीजे इंटर कॉलेज परिसर में वीर गोकुला जाट की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। सभा में आलू किसानों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। जयंत चौधरी ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार आलू किसानों के लिए विदेशों में निर्यात की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने आलू विकास बोर्ड के गठन के लिए भी प्रयासरत होने की बात कही। इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रोसेसिंग यूनिट और आलू को प्राथमिकता के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के दायरे में लाने का भरोसा दिलाया। वीर गोकुला जाट की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के समक्ष आलू किसानों का मुद्दा उठाया। विधायक ने बताया कि आलू विकास बोर्ड के गठन की मांग उन्होंने विधानसभा सत्र में भी उठाई थी। अब उन्होंने केंद्र सरकार के माध्यम से आलू किसानों के हित में प्रोसेसिंग यूनिट और एमएसपी के दायरे में लाने के लिए जयंत चौधरी का ध्यान आकर्षित किया। जयंत चौधरी ने वीर गोकुला जाट के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने मुगल शासकों के विरुद्ध किसानों के हितों की लड़ाई लड़ी और अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने गोकुला जाट को सभी के लिए प्रेरणादायक बताया। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का बिसावर पहुंचने का कार्यक्रम दोपहर 1:15 बजे का था, लेकिन बुलंदशहर में व्यस्तता के कारण वे शाम करीब 5:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने देरी से पहुंचने के लिए सभा में उपस्थित भीड़ से खेद व्यक्त किया और उनका आभार जताया। इस अवसर पर हाथरस सांसद अनूप बाल्मिक,पूर्व विधायक प्रताप सिंह चौधरी, वर्तमान विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, प्रवीण पूनिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में भारत की जीत के लिए हवन:क्रिकेट प्रेमी बोले-आपरेशन सिंदूर की तरह टीम इंडिया पाकिस्तान को क्रिकेट मैच में धूल चटाएगी
    Next Article
    कानपुर के आनंदेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी:पुलिस और PAC के 800 जवान तैनात, मंदिर कमेटी की अपील- जूता चप्पल पहन कर न आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment