Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में भारत की जीत के लिए हवन:क्रिकेट प्रेमी बोले-आपरेशन सिंदूर की तरह टीम इंडिया पाकिस्तान को क्रिकेट मैच में धूल चटाएगी

    10 hours ago

    1

    0

    श्रीलंका में टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले मुकाबले को लेकर कानपुर में क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने मिल रहा है। मैच से पहले कानपुर के काकादेव क्षेत्र में विशेष हवन का आयोजन किया गया। विशेष रूप से कानपुर के कुलदीप यादव के लिये प्रर्थना की गई। हवन के दौरान भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही कानपुर के प्रतिभाशाली स्पिनर कुलदीप के बेहतर प्रदर्शन के लिए मंत्रोच्चार के साथ आहुति दी गई। श्रद्धालुओं और क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की बड़ी जीत की कामना की। मैच देश के लिये प्रतिष्ठा हवन का आयोजन करने वाले आशीष ने बताया कि यह मुकाबला सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि देश की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी और शानदार प्रदर्शन करेगी। उनका विश्वास है कि टीम का हर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ देगा और भारत को बड़ी जीत दिलाएगा। क्रिकेट प्रेमियों ने हाथों मे क्रिकेटरों की तस्वीर लेकर हवन मे शामिल हुये। जिसमें जसप्रीत बुमराह और अभिषेक दुबे की तस्वीर लिये हुए दिखे। क्रिकेट प्रेमी अक्षय त्रिवेदी ने भी टीम इंडिया पर भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय टीम ने हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन किया है और इस बार भी जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि यह मुकाबला देशवासियों के लिए खास महत्व रखता है और सभी को टीम इंडिया की जीत का इंतजार है। मैच से पहले कानपुर में दिखा यह उत्साह साफ दर्शाता है कि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला केवल एक खेल नहीं, बल्कि भावनाओं और गर्व से जुड़ा अवसर होता है। अब सभी की नजरें रविवार के रोमांचक मुकाबले पर टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में दो टेंपो की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत:सैफई ले जाते समय चालक ने दम तोड़ा, तीन की हालत गंभीर
    Next Article
    जयंत चौधरी ने वीर गोकुला जाट प्रतिमा का अनावरण किया:बोले- केंद्र सरकार आलू किसानों के लिए विदेशों में निर्यात की व्यवस्था कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment