Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झकरकट्टी बस स्टैंड पर यात्रियों को पानी तक नहीं मिला:अभ्यर्थी बोले- 4 घंटे से धूप में खड़ा हूं, DM का फोन नहीं उठ रहा; किससे शिकायत करूं

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में आज झकरकट्टी बस स्टैंड पर यात्रियों को 4 घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा। बस स्टैंड से रायबरेली, झांसी, इटावा इत्यादि रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यूपी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए करीब 40 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियो ने 53 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी है। शहर में 10- 12 बजे तक और दूसरी पाली में 2-4 बजे तक परीक्षा देने के बाद अचानक से बस स्टैंड पर भीड़ उमड़ गई। जिससे लोगों को पानी, खाना मिलने में खासी परेशानी का सामना करना पडा। एक यात्री ने बताया - यहां बस के लिए 4 घंटों से इंतजार कर रहे है। जब परेशान होकर कंट्रोल रूम पर फोन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद DM के सरकारी फोन पर फोन किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया है। लेकिन परिवहन विभाग का दावा है, हमने परीक्षा के लिए 100 बसें अलग से चलाई है। सबसे पहले अव्यवस्थाओं की तस्वीरें देखिए शहर मे होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने के लिए 116400 से ज्यादा अभ्यर्थी कानपुर आएंगे। परीक्षा के पहले दिन ही व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई थी। रायबरेली से होमगार्ड की परीक्षा देने के लिए आए शरद यादव बताते है, मैं यहां से रायबरेली जाने के लिए 4 घंटों से खड़ा हुआ हूं। लेकिन यहां कोई बस नहीं है। यहां पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। जब हम लोग पूछताछ केंद्र पर गए तो वो लोग गुमराह कर रहे है। यहां कोई सुनने वाला नहीं है। गौरव सिंह बताते है, हम यहां 12.30 से लगातार यहीं खड़े हुए है। हम यहां 4 घंटे से ज्यादा बसों का इंतजार करते हुए समय हो गया है। यहां न तो खाना- पानी की कोई व्यवस्थाएं नहीं हैं। यहां के जिम्मेदार अधिकारी है, कोई भी फोन नहीं उठा रहे हैं। यहां हम डीएम साहब को फोन उठा रहे है। कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। यहां अधिकारियों को व्यवस्थाएं करवानी चाहिए। हम सभी लोगों को अपने- अपने घर जाना है। यात्री मनोज बताते है, इस समय हम लोग 45 डिग्री तापमान में खड़े हुए है। पूरी बस फुल तरीके से भरी हुई है। लेकिन ड्राइवर और कंडक्टर कह रहे है। हम लोग अभी बस लेकर नहीं जाएंगे। 3 घंटे के बाद यहां से निकलेंगे। यहां किसी तरीके की कोई व्यवस्थाएं नहीं है। बस के अंदर सवारियां खड़ी हुई है। यहां न खाने पीने की कोई व्यवस्थाएं नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में पिता ने बेटे को पीटा, VIDEO:शराब के लिए पैसे चुराने पर छोटे भाई ने पकड़ा, पीटते हुए हाथ जोड़ता रहा
    Next Article
    लखनऊ यूनिवर्सिटी में AISA का विरोध प्रदर्शन:विश्वविद्यालय प्रशासन पर भेदभाव का आरोप, बोले- अनुमति देकर मना किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment