Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ यूनिवर्सिटी में AISA का विरोध प्रदर्शन:विश्वविद्यालय प्रशासन पर भेदभाव का आरोप, बोले- अनुमति देकर मना किया

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय AISA छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। संगठन की तरफ से विश्विद्यालय प्रशासन की ओर से भेदभाव का आरोप लगाया गया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने बताया कि 9 संगठनों का 9वां यूनिट सम्मेलन था। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को देकर मंजूरी ली जा चुकी थी। लोक प्रशासन विभाग में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की लिखित अनुमति के बावजूद अंतिम समय में “लॉ एंड ऑर्डर” का हवाला देकर कार्यक्रम की अनुमति रद्द की गई। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन में आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड नेहा और पूर्व जेएनयूएसयू अध्यक्ष कॉमरेड धनंजय को संबोधित करना था। इन नेताओं की उपस्थिति को “लॉ एंड ऑर्डर” का मुद्दा बताना यह दर्शाता है कि विश्वविद्यालय प्रशासन किस हद तक राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है। स्पष्ट है कि प्रशासन की चिंता कानून-व्यवस्था नहीं, बल्कि सवाल पूछने वाले, संगठित और प्रतिरोध करने वाले छात्र हैं। प्रदर्शन कर रही संविधा ने कहा कि “लॉ एंड ऑर्डर” का हवाला तब क्यों नहीं दिया जाता जब सत्ता पक्ष के संगठन कार्यक्रम करते हैं। विश्वविद्यालय में सामान्य छात्रों को डराने-धमकाने और अपनी विचारधारा थोपने की कोशिश की जा रही है। लेकिन तब विश्वविद्यालय प्रशासन तब चुप रहता है। यह निष्पक्षता नहीं, बल्कि एकतरफा राजनीतिक व्यवस्था को लागू करने का प्रयास है, जिसमें एक तरह की राजनीति को अनुमति दी जाती है और दूसरी को अपराध की तरह देखा जाता है।प्रशासन द्वारा सम्मेलन को रोके जाने के बाद आइसा ने गेट नंबर 1 पर अपना खुला सत्र आयोजित कर विरोध जताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झकरकट्टी बस स्टैंड पर यात्रियों को पानी तक नहीं मिला:अभ्यर्थी बोले- 4 घंटे से धूप में खड़ा हूं, DM का फोन नहीं उठ रहा; किससे शिकायत करूं
    Next Article
    अयोध्या होमगार्ड भर्ती परीक्षा में प्रशासन सख्त:डीएम-एसएसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण, 80%से अधिक अभ्यर्थी मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment