Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झारखंड के धनबाद से एक करोड़ रुपये का इनामी शीर्ष माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    रांची, 28 जुलाई झारखंड के धनबाद जिले से शीर्ष माओवादी मिसिर बेसरा को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। बेसरा पर एक करोड़ रुपये से अधिक का इनाम था। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बेसरा झारखंड और ओडिशा समेत कई राज्यों में माओवादी गतिविधियों से जुड़े कई मामलों में वांछित था। अधिकारी के मुताबिक, गिरिडीह जिले के हरलाडीह निवासी बेसरा को धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मनियाडीह इलाके से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि बेसरा के अलावा इस अभियान के दौरान दो और माओवादियों को भी गिरफ्तार किया गया।इससे पहले मंगलवार को झारखंड पुलिस के समक्ष 16 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था। इनमें से छह माओवादियों पर कुल 39 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अधिकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में संतोष महतो उर्फ वासुदेव दा उर्फ दिलीप भी शामिल था, जो 128 मामलों में वांछित था और उस पर 15 लाख रुपये का इनाम था।उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में दो सब-जोनल कमेटी सदस्य और दो एरिया कमेटी पदाधिकारी भी शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन अगस्त से करेंगी ओडिशा का तीन दिवसीय दौरा, ट्रेन से भी करेंगी सफर
    Next Article
    मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निशातपुरा स्टेशन पर मालवा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment