Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jharkhand Rajya Sabha Election: क्रॉस वोटिंग ने Congress को दिया 'बड़ा झटका', NDA के Parimal Nathwani जीते

    12 hours ago

    1

    0

    झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। NDA उम्मीदवार परिमल नथवानी ने झारखंड से राज्यसभा चुनाव जीत लिया है और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को हार गए है। नतीजों के बाद, कांग्रेस नेताओं ने कुछ विधायकों द्वारा क्रॉस-वोटिंग किए जाने की आशंका जताई है, क्योंकि पार्टी और उसके सहयोगियों से चुनाव में कड़ी टक्कर की उम्मीद थी। वहीं, झामुमो के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम झारखंड से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं। NDA समर्थित राज्यसभा चुनाव उम्मीदवार परिमल नथवानी की जीत पर BJP विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि NDA को 28 वोट मिले, JMM को 30 और कांग्रेस को 19 वोट मिले। 3 वोट रद्द हो गए। परिमल नथवानी को 28 वोट मिले। विधायकों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनी और ऐसा होना ही था।  झारखंड बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि आज झारखंड की जनता और यहां के सम्मानित विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को अपना लिया है। अगर कोई इस देश और राज्य का भला कर सकता है, तो वह नरेंद्र मोदी हैं। नरेंद्र मोदी के काम खुद बोलते हैं, उनका काम साफ़ दिखता है। वहीं, कांग्रेस के राज्य प्रभारी के. राजू ने दावा किया कि कांग्रेस के सभी 16 वोट सुरक्षित हैं, JMM ने 4 वोट दिए और कांग्रेस को 20 वोट मिले। यह स्थिति इसलिए बनी क्योंकि निर्दलीय उम्मीदवार ने पैसे का इस्तेमाल किया।  राज्यसभा की दो सीट के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा शामिल हैं। ‘क्रॉस वोटिंग’ की आशंका के बीच मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ और अपराह्न लगभग तीन बजे तक चला। मतदान करने वाले 81 विधायकों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर शामिल हैं।  देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Modi 20 June को जारी करेंगे PM-KISAN की 23वीं किस्त, 9.5 करोड़ किसानों को तोहफा
    Next Article
    NEET Scam: Telegram पर बैन का सरकार ने किया बचाव, High Court से कहा- छात्रों का भविष्य दांव पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment