Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी का काली बाबा हिस्ट्रीशीटर निकला, गिरफ्तार:आर्मी जैसी ड्रेस पहनता, दिव्य दरबार लगाता था; विदेशों से आते थे भक्त

    15 hours ago

    1

    0

    झांसी में काली सरकार बाबा उर्फ प्रदीप शुक्ला हिस्ट्रीशीटर निकला। रविवार दोपहर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह वेश बदलकर मंदिर में रह रहा था। वह आर्मी जैसी ड्रेस पहनता था और दिव्य दरबार लगाता था। हर बीमारी ठीक करने का दावा करता था। उसके दिव्य दरबार में देश ही नहीं, विदेशों से भी लोग आते थे। इंस्टाग्राम पर उसके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। काली सरकार हरदोई के चौहान थोक का रहने वाला है। 3 साल पहले मारपीट के मामले में पेश नहीं होने पर हरदोई कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। तब से वह फरार था। मामला मऊरानी थाना क्षेत्र का है। 3 तस्वीरें देखिए अब पूरा मामला विस्तार से हिस्ट्रीशीटर है काली सरकार बाबा हिस्ट्रीशीटर काली सरकार बाबा उर्फ प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज लूट और मारपीट के मामलों में वांछित था। हरदोई से भागने के बाद वह मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के कुरैंचा गांव स्थित काली सरकार मंदिर में रहने लगा था। यहां उसने अपना नाम बदलकर सत्यानंद शुक्ला उर्फ काली सरकार रख लिया था। साथ ही, बाबा बनकर दिव्य दरबार लगाने लगा था। उसके दरबार में सैकड़ों लोग पहुंचते थे। वह लोगों की बीमारियां ठीक करने और दूसरी समस्याओं का समाधान करने का दावा करता था। 12 साल से बाबा को ढूंढ रही थी हरदोई पुलिस मऊरानीपुर सीओ रत्नेश्वर सिंह ने बताया- प्रदीप शुक्ला के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। 1993 में पुलिस ने उसे लूट के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद 1998 में उसके खिलाफ मारपीट का एक और मामला दर्ज हुआ था। दोनों मामलों में वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। इसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिए थे। हरदोई पुलिस करीब 12 साल से उसकी तलाश कर रही थी। नाम बदलकर मंदिर में रह रहा था कुछ समय पहले हरदोई पुलिस को बाबा के झांसी में होने के बारे में पता चला। पुलिस ने जांच की, तो उसके ठिकाने का भी पता चल गया। रविवार को हरदोई और मऊरानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंदिर में दबिश देकर काली सरकार बाबा उर्फ प्रदीप शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बाबा ने करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर ‘काली सरकार’ के नाम से पेज बनाया था। इस पर उसके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दिव्य दरबार लगाता था। स्थानीय लोगों के लिए बुधवार को भी दरबार लगाता था। इन दरबार में वह हर बीमारी ठीक करने और दूसरी समस्याओं का समाधान करने का दावा करता था। नवरात्र की वजह से काली सरकार ने सोशल मीडिया पर सूचना जारी कर 9 दिन तक दरबार बंद रखने के बारे लोगों को बताया ता। हालांकि, नवरात्र के पहले दिन ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें- कारोबारी बेटे की मौत, मां बोली- मॉडल गर्लफ्रेंड पीटती थी, उसके नेताओं से संपर्क, वह धमकाती थी ‘मॉडल श्रद्धा दुबे पहली बार बेटे से लखनऊ के एक क्लब में मिली थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे डेट करने लगे। श्रद्धा के नेताओं से संपर्क हैं। वह बेटे को उनके नाम पर डराती थी। आखिरी वक्त में तो बेटे को सिगरेट से दागा। बेटे की बॉडी पर निशान मिले। चेहरे पर लिपस्टिक लगी थी।’ यह कहना है लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिव शर्मा की मां रंजना शर्मा का। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, जूते चले, धक्कामुक्की:अजय राय और ममता चौधरी भिड़े, राय बोले- मुझे गाली दी गई; प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़े
    Next Article
    चाइनीज मांझे से कारोबारी की गर्दन कटी, तड़पकर मौत:बेटे की किडनी खराब, मन्नत मांगने मंदिर गए थे; यूपी में 20 घंटे में दूसरी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment