Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी के ऋषभ साहू ने पाया यूपी में तीसरा स्थान:97.33 प्रतिशत अंक लाकर रचा इतिहास, दसवीं का रिजल्ट घोषित

    4 hours ago

    2

    0

    झांसी जिले के लिए गर्व की बात है कि रिषभ साहू ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप थ्री में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। रिषभ साहू मूल रूप से झांसी के उल्दन गांव के निवासी हैं। उन्होंने लार्ड कृष्णा पब्लिक हाईस्कूल से पढ़ाई करते हुए यह सफलता हासिल की। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। रिषभ के पिता ने बताया कि बेटे ने शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीरता दिखाई और नियमित समय सारिणी बनाकर पढ़ाई की। वहीं रिषभ का कहना है कि उसने रोजाना तय समय तक पढ़ाई करने के साथ कठिन विषयों पर विशेष ध्यान दिया। वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देता है। स्कूल प्रबंधन ने भी रिषभ की उपलब्धि पर खुशी जताई है। शिक्षकों का कहना है कि रिषभ शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है और कक्षा में हमेशा अच्छा प्रदर्शन करता था। उसकी इस सफलता से स्कूल का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। रिषभ साहू की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उसने अपने भविष्य के लक्ष्य के बारे में बताया कि वह आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहता है और देश सेवा में योगदान देना चाहता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के सूर्यदीप बने 10वीं के टॉपर:क्वींस कॉलेज के प्रिंसिपल रो पडे़, बोले- सूर्यदीप ने की थी बड़ी मेहनत
    Next Article
    महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बागपत में उठाए सवाल:महिला आरक्षण बिल पारित न होने पर जताई नाराजगी, 20 शिकायतों का निस्तारण।

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment