Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी के दो दोस्तों की MP में मौत:एक युवक ने बर्थ-डे के दिन दम तोड़ा, एक महीने बाद शादी होनी थी

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी के दो दोस्तों की मध्य प्रदेश में सड़क हादसे में मौत हो गई। आदित्य नामदेव (21) और लवकुश (20) अपने एक साथी के साथ बाइक से करैरा गए थे। वहां एक्सीडेंट हो गया। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां लवकुश को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, इलाज के दौरान आदित्य ने अपने बर्थ-डे के दिन बुधवार को दम तोड़ दिया। उसका रिश्ता तय हो चुका था। अगले महीने आदित्य की शादी होने वाली थी। घर में खुशी का माहौल था। आदित्य की मौत के बाद घर में मातम छाया है। वहीं, तीसरे दोस्त को मामूली चोट आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। केशवपुर गांव के रहने वाले थे पुलिस के अनुसार, लवकुश और आदित्य सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के रहने वाले थे। लवकुश भोजला के एमएसवी पब्लिक स्कूल की गाड़ी चलाता था, जबकि आदित्य रक्सा टोल प्लाजा पर काम करता था। मंगलवार शाम को दोनों अपने दोस्त राममिलन के साथ बाइक से झांसी से सटे मध्य प्रदेश के करैरा कस्बे में गए थे। वहां एक्सीडेंट हो गया। हादसे में लवकुश और आदित्य गंभीर घायल हो गए। जबकि, राममिलन को मामूली चोट आई। रात करीब 1 बजे राममिलन ने ही घरवालों को फोन कर एक्सीडेंट की सूचना दी। बताया कि सभी लोग झांसी मेडिकल कॉलेज आ रहे हैं। तब परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। यहां लवकुश को मृत घोषित कर दिया। बर्थ-डे के दिन आदित्य ने दम तोड़ा आदित्य का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। 15 अप्रैल को बर्थ-डे के दिन आदित्य ने दम तोड़ दिया। उसके चाचा गजेंद्र नामदेव ने बताया- आदित्य की शादी सेमरी गांव में तय हो गई थी। सगाई भी हो चुकी थी। हम लोग बागेश्वर धाम में फरवरी में आयोजित सामूहिक समारोह में शादी करने वाले थे। मगर चयन नहीं हो पाया। अब एक महीने बाद आदित्य की शादी होने वाली थी। हम लोग ये नहीं बता सकते हैं कि आदित्य की मौत कैसे हुई है? अभी मौत को लेकर संशय बना हुआ है। पुलिस जांच कर सच्चाई का पता लगाए। घर में मातम छाया दो जवान युवकों की मौत होने से गांव में मातम छाया है। आदित्य दाे भाइयों में बड़ा था। उससे छोटा भाई पढ़ता है। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां रानी का रो रोकर बुरा हाल है। पिता नरेंद्र नामदेव मजदूरी करते हैं। वहीं, लवकुश दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई गजेंद्र है। उसकी बहन कृष्णा की दो साल पहले मौत हो गई थी। पिता अजब सिंह भरारी फार्म में संविदाकर्मी हैं। डिवाइडर से बाइक टकराई करैरा थाना के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। घरवाले घायलों को झांसी ले गए थे। जहां इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी ने समधी के साथ मिलकर पति की हत्या की:गला दबाकर मार डाला, चचेरे देवर पर लगाया था हत्या का आरोप
    Next Article
    आगरा में परशुराम चौक विवाद पर मंत्री का बयान:बोले-ब्राह्मण सम्मान करना जानता है, तो असम्मान भी नहीं सह सकता, यूजर बोले- देर से याद आई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment