Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी ने समधी के साथ मिलकर पति की हत्या की:गला दबाकर मार डाला, चचेरे देवर पर लगाया था हत्या का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में एक पत्नी ने अपने समधी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए हत्यारोपी पत्नी और उसके समधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना जनपद संभल के थाना धनारी क्षेत्र के गांव भिरावटी की है। किसान नरेश (45 वर्षीय) पुत्र पनेश्वरी बुधवार सुबह अपने लहसुन के खेत पर मृत अवस्था में पाए गए थे। परिजनों ने सुबह करीब 08:30 बजे उनका शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गुरुवार शाम 04:30 बजे पुलिस लाइन बहजोई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने घटना का खुलासा किया। इस दौरान एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत और बहजोई सीओ डॉ. प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि नरेश कुमार की हत्या के आरोप में उनकी पत्नी शीला और समधी सत्यपाल पुत्र महावीर, निवासी उधरनपुर अजमतनगर, थाना धनारी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी बिश्नोई ने बताया कि मृतक नरेश के समधी सत्यपाल की पत्नी का कई वर्ष पहले निधन हो गया था। इसके बाद नरेश की पत्नी शीला और सत्यपाल के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। नरेश को इस रिश्ते का पता चल गया था और वह लगातार इसका विरोध कर रहा था। अपने अवैध संबंधों को जारी रखने और नरेश को रास्ते से हटाने के लिए शीला और सत्यपाल ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उन्होंने इसे जमीनी रंजिश का रूप देने की कोशिश की और चचेरे देवर पर हत्या का आरोप लगा दिया। हालांकि, ग्रामीणों से मिली जानकारी और पूछताछ के बाद पुलिस ने सच्चाई का पता लगा लिया। गौरतलब है कि मृतक नरेश के बेटे किरनपाल की शादी सत्यपाल की बेटी गुड्डो से हुई है, जिससे दोनों परिवारों के बीच समधी का रिश्ता था। हत्यारोपी पत्नी के अनुसार उसका पति रोटी भी खेत पर ही खाता था केवल घर चाय पीने और लेने के लिए जाता था। मंगलवार की रात 10 बजे पत्नी शीला देवी रोटी देकर वापस घर आ गई और रोजाना की तरह सुबह 04 बजे पति के घर आने का इंतेजार करने लगी, लेकिन जब वह नहीं आया तो फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला। पत्नी ने जेठ-जेठानी को पति के घर नहीं आने की बात बताई, इसके बाद जेठ सहित अन्य परिजन खेत पर पहुंचे तो नरेश मृत अवस्था में पड़ा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CGHS वेलनेस सेंटर में सुधार के लिए PM को पत्र:वाराणसी में अव्यवस्थित सिस्टम से नाराज पेंशनर्स व लाभार्थियों में नाराजगी
    Next Article
    झांसी के दो दोस्तों की MP में मौत:एक युवक ने बर्थ-डे के दिन दम तोड़ा, एक महीने बाद शादी होनी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment