Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में 8वीं तक के स्कूलों का समय बदला:7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे, आदेश जारी

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में लगातार बढ़ रही गर्मी ने आम जनजीवन के साथ अब स्कूली बच्चों की दिनचर्या पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है और दोपहर के समय लू जैसे हालात बन रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने एहतियातन स्कूलों के समय में बदलाव का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिव सागर ने आदेश जारी करते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधनों को इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। नए आदेश के तहत अब स्कूलों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा, जिससे बच्चों को दोपहर की तेज धूप और लू से बचाया जा सके। प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी स्थिति में निर्धारित समय के बाद कक्षाएं संचालित न की जाएं। साथ ही स्कूलों में अवकाश के समय में भी आवश्यकतानुसार बदलाव करने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को यह भी निर्देशित किया है कि गर्मी को देखते हुए बच्चों के लिए पर्याप्त पेयजल, छाया और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिन विद्यालयों में पंखे या कूलिंग की उचित व्यवस्था नहीं है, वहां विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को हल्के और सूती कपड़ों में स्कूल भेजें, सिर को ढककर रखें और पानी की बोतल जरूर दें। किसी भी बच्चे की तबीयत खराब होने पर तुरंत स्कूल प्रशासन को सूचित करने और आवश्यकता पड़ने पर उसे घर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे हीट वेव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे और सख्त कदम भी उठाए जा सकते हैं, जिसमें स्कूलों में अवकाश घोषित करने तक का निर्णय शामिल हो सकता है। गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट ● 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान। ● दोपहर में लू जैसे हालात। ● स्कूल समय बदला गया (7:30 से 12:30) ● पेयजल और स्वास्थ्य व्यवस्था के निर्देश। ● आगे और कड़े कदम उठाने की तैयारी। बच्चों के लिए जरूरी सावधानियां जिला अस्पताल के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर आरआर सोनी ने गर्मी को लेकर अभिभावकों को सलाह दी है कि- ● बच्चों को खाली पेट घर से न निकलने दें। ● ज्यादा देर धूप में न रहें। ● ओआरएस या नींबू पानी का सेवन करें। ● चक्कर या घबराहट होने पर तुरंत बताएं। ● सिर ढककर ही बाहर निकलें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्राइवेट अस्पताल में कर्मचारियों ने किया लाखों का घोटाला:प्रयागराज में कंप्यूटर में हेराफेरी, पासवर्ड के गलत इस्तेमाल पर 3 कर्मचारियों पर FIR
    Next Article
    चित्रकूट में महंत भरतदास पर मुकदमा दर्ज:पूर्व सांसद की मां पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment