Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्राइवेट अस्पताल में कर्मचारियों ने किया लाखों का घोटाला:प्रयागराज में कंप्यूटर में हेराफेरी, पासवर्ड के गलत इस्तेमाल पर 3 कर्मचारियों पर FIR

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के एक प्राइवेट अस्पताल में कम्प्यूटर सिस्टम से छेड़छाड़ कर लाखों रुपए के गबन का मामला सामने आया है। जार्जटाउन में कैलाश हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर से जुड़े इस मामले में 3 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि कर्मचारियों ने सॉफ्टवेयर और गोपनीय पासवर्ड का दुरुपयोग कर लंबे समय से रकम में हेराफेरी की और पैसों का बंदरबांट करते रहे। अस्पताल के मैनेजर राजू सिंह की तहरीर के मुताबिक, वह बिहार का रहने वाला है और न्यूरो सर्जन डॉक्टर प्रकाश कुमार खेतान के लाउदर रोड स्थित कैलाश हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर में मैनेजर है। मुझे मेडिकल स्टोर के बिलों में गड़बड़ी का शक तब हुआ, जब एक मरीज के बिल में बड़ा अंतर सामने आया। 10 अप्रैल 2026 को हर्षित नाम के मरीज का बिल 5147 रुपये बना, लेकिन कम्प्यूटर रिकॉर्ड में महज 147 रुपए ही दिखाए गए। शक गहराने पर मरीज से बिल मंगाया गया तो पूरा मामला खुल गया। सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़, पासवर्ड का खेल जांच में सामने आया कि आरोपी कर्मचारी कम्प्यूटर के सॉफ्टवेयर में हेराफेरी कर असली रकम छुपा देते थे। आरोप है कि मुख्य आरोपी शिव कुमार के पास गोपनीय पासवर्ड था और वह मोबाइल के जरिए सॉफ्टवेयर में बदलाव करता था। इसमें अन्य कर्मचारियों की भी मिलीभगत बताई गई है। सॉफ्टवेयर इंचार्ज से जानकारी लेने पर पता चला कि यह खेल काफी समय से चल रहा था। हर बार बिलिंग के दौरान रकम में कटौती दिखाकर बाकी पैसे आपस में बांट लिए जाते थे। नए कर्मचारियों को भी इस गड़बड़ी में शामिल करने के लिए लालच दिया जाता था। पुलिस ने दर्ज किया केस मैनेजर की शिकायत पर जार्जटाउन थाने में तीन कर्मचारियों शिव कुमार, सुरेश कुमार और अनिरुद्ध यादव के खिलाफ गबन, कूटरचना और आईटी से जुड़े प्रावधानों में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और गबन की कुल रकम का आकलन करने में जुटी है। जॉर्जटाउन थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार का कहना है कि मामले में डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर आईटी एक्ट की अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में बिना एस्टीमेट 11केवी लाइन शिफ्ट, जेई निलंबित:शीतगृह के पास प्लॉटिंग भूमि पर हुआ था अवैध काम
    Next Article
    झांसी में 8वीं तक के स्कूलों का समय बदला:7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे, आदेश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment