Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में आज फिर से होगी अलविदा जुमा की नमाज़:चैत्र नवरात्र के बीच पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, ईदगाहों में कल पढ़ी जाएगी ईद की नमाज़

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में ईद का चांद नजर न आने के बाद रमज़ान का सिलसिला एक दिन और बढ़ गया है। रूहत-ए-हिलाल कमेटी के सचिव मुफ़्ती आरिफ नदवी ने चांद न दिखने की तस्दीक करते हुए ऐलान किया कि ईद-उल-फितर अब शनिवार को मनाई जाएगी। ऐसे में आज शहर की मस्जिदों में एक बार फिर अलविदा जुमा की नमाज़ अदा की जाएगी। अलविदा जुमा, रमज़ान के आखिरी जुमे को कहा जाता है, जिसकी खास अहमियत मानी जाती है। इसी वजह से बड़ी संख्या में नमाज़ियों के मस्जिदों में पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर के प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। नमाज़ के दौरान ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के लिए पुलिस ने विशेष प्लान तैयार किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखें और तय दिशा-निर्देशों का पालन करें। वहीं, अब सभी की निगाहें शनिवार को होने वाली ईद की नमाज़ पर टिकी हैं। ईद की मुबारकबाद की होर्डिंग हटाईं कल यानी शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज़ पठौरिया की बड़ी ईदगाह समेत नगरा की ईदगाह में अदा की जाएगी। इससे पहले ईद की मुबारकबाद देने के लिए कई संगठनों और राजनीतिक दलों ने यहां होर्डिंग लगाई थीं, जिन्हें नगर निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने हटवा दिया। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि ये सभी होर्डिंग बिना अनुमति के लगाई गई थीं, इसलिए कार्रवाई करते हुए उन्हें उखाड़ा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में गैस कमी: प्रशासन ने बांटे छोटे कमर्शियल सिलेंडर:व्यापार सुचारु रखने को जिला पूर्ति विभाग की पहल
    Next Article
    प्रतापगढ़ में बदला मौसम: तेज हवाएं और बूंदाबांदी, तापमान गिरा:गर्मी से राहत, किसानों की बढ़ी चिंता; गेहूं और सरसों की फसल पर खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment