Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में बदला मौसम: तेज हवाएं और बूंदाबांदी, तापमान गिरा:गर्मी से राहत, किसानों की बढ़ी चिंता; गेहूं और सरसों की फसल पर खतरा

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई। इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम ठंडा होने से तापमान गिरकर करीब 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह चली तेज हवाओं और धूल भरी आंधी से सड़कों पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान का खतरा ग्रामीण इलाकों में मौसम का असर अधिक देखने को मिला। हल्की बारिश के चलते मौसम सुहावना तो हो गया, लेकिन खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। किसानों के अनुसार, इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार है और सरसों की कटाई का समय है। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर गेहूं की फसल झुक गई है, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा सरसों की फलियों को भी नुकसान पहुंच सकता है, जिससे तिलहन उत्पादन पर असर पड़ेगा। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। कई किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है। अगले 24 घंटों तक बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और किसानों को फसल सुरक्षा के उपाय अपनाने की सलाह दी है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें- यूपी में पंचायत चुनाव 12 जुलाई तक हो जाएंगे, राजभर बोले- अगली कैबिनेट बैठक में OBC आयोग बनेगा ‘यूपी में पंचायत चुनाव 12 जुलाई तक हो जाएंगे। OBC आयोग अगली कैबिनेट बैठक तक बन जाएगा। कहीं कोई दिक्कत नहीं आएगी।’ यह कहना है, पंचायतीराज मंत्री ओपी राजभर का। दैनिक भास्कर के साथ खास बातचीत करते हुए राजभर ने कहा कि 2027 में भी विधानसभा चुनाव NDA ही जीतेगा। चुनाव में नाराजगी कोई फैक्टर नहीं है। अविमुक्तेश्वरानंद को योगीजी शंकराचार्य ही नहीं मानते। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में आज फिर से होगी अलविदा जुमा की नमाज़:चैत्र नवरात्र के बीच पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, ईदगाहों में कल पढ़ी जाएगी ईद की नमाज़
    Next Article
    मेरठ में टैक्स बकायेदारों के 17 भवन पर सीलिंग कार्रवाई:नगर निगम ने चलाया अभियान, विरोध के बीच फोर्स की मदद से चल रही कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment